फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला 'शब्द सम्मान' को साहित्यकारों ने बताया सराहनीय पहल, बोले...

Fri, 30 Mar 2018 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला शब्द सम्मान
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शब्द सम्मान की जो पहल की जा रही है, यह सराहनीय है। इससे साहित्यकारों को अच्छा लिखने के लिए और प्रोत्साहन मिलेगी। यह बात सिटी के मशहूर हिंदी लेखक एवं चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक एवं अन्य साहित्यकारों ने कही। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय होता है, जब मीडिया हाउस की ओर से साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन


अमर उजाला हमेशा से ही साहित्य एवं साहित्यकारों के लिए खास लगाव रखता है। शब्द सम्मान से अमर उजाला की ओर से साहित्यकारों खासकर युवा लेखकों को यह सम्मान एक प्रेरणा देगा। गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नवांकुर और स्थापित रचनाकारों को सम्मानित करने की पहल अमर उजाला शब्द सम्मान का आयोजन किया जा रहा है, जो सिर्फ साहित्य का, साहित्य के लिए, साहित्य को समर्पित होगा।

2018 के लिए प्रविष्टियां और प्रस्ताव आमंत्रण किए जा रहे हैं। हिंदी में किसी भी लेखक की पहली पुस्तक  के लिए सम्मान राशि एक लाख रुपये दी जाएगी। इसके अलावा हिंदी में तीन साहित्य सम्मान वर्ग में तीन विधाओं में, तीन कृतियों पर विजेता को एक एक लाख प्रति दिए जाएंगे। इसमें कविता, कथा और गैर कथा (व्यंग्य, निबंध, यात्रा वृतांत, संस्मरण, रिपोर्ताज, पत्रकारिता, आलोचना, मानविकी आदि) शामिल है।
विज्ञापन


अमर उजाला शब्द सम्मान के मुख्य सम्मान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुरू हो रहे इस प्रयास शब्द सम्मान सतत रचनात्मकता के लिए एक हिंदी एवं एक अन्य भारतीय भाषाओं में विशिष्ट अवदान के लिए दो सर्वोच्च अलंकरण आकाशदीप होगा, जिसमें विजेता को पांच-पांच लाख प्रति नकद सम्मान राशि दी जाएगी। इसके अलावा भाषा बंधु वर्ग में भारतीय भाषाओं में अनुवाद के लिए विशेष सम्मान एक लाख रुपये तक है।

 
विज्ञापन

अमर उजाला शब्द सम्मान
यह एक सराहनीय पहल: माधव कौशिक
हिंदी साहित्यकारों के लिए यह एक  सराहनीय पहल है, इससे उन युवा साहित्यकारों को लाभ होगा, जिनको इससे एक मंच मिल सकेंगे। यह एक ऐसा मंच होगा, जहां साहित्यकार की ओर से अपनी रचना को साझा करके गर्व महसूस होगा। अमर उजाला की ओर से हमेशा साहित्य को एक अहम जगह दी जाती है, साथ ही साहित्यकारों का हमेशा से एक खास सम्मान किया जाता है, जो सराहनीय है। अमर उजाला शब्द सम्मान एक बेहतरीन पहल है।

गुमनाम लेखकों एवं साहित्यकारों को देगा पहचान: राजबीर देसवाल
हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड एडीजीपी और मशहूर हिंदी लेखक राजबीर देसवाल ने कहा कि अमर उजाला शब्द सम्मान एक सराहनीय प्रयास है, इससे उन गुमनाम लेखकों एवं साहित्यकारों को एक पहचान दी जा सकती है, जिनका लेखन बड़े प्रकाशन हाउस छापने को इनकार कर देते है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से साहित्यकारों को इस शब्द सम्मान से एक सराहनीय मंच दिया जा रहा है, जहां वे अपने लेखन पर सम्मान भी प्राप्त कर सकते हैं।

युवा साहित्यकारों को मौका मिलेगा अपनी रचना पेश करने को: डा. साहिब सिंह
अदाकारा रंगमंच थियेटर ग्रुप के अध्यक्ष एवं पंजाबी लेखक डा. साहिब सिंह ने कहा कि अमर उजाला शब्द सम्मान साहित्य के लिए एक सराहनीय पहल है। इसमें उन युवा लेखकों एवं साहित्यकारों के लिए फायदा होगा, जिनके लेखन को एक पहुंच एवं सम्मान की जरूरत है। क्योंकि देश में साहित्यकारों के पास लेखन एवं सम्मान ही तो है, जिस पर वे गर्व करते है। अमर उजाला के इस सराहनीय प्रयास के लिए मैं बधाई देता हूं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें