फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवादः CM मनोहर लाल ने विकास को लेकर रखा विजन, पारदर्शिता और ई गवर्नेंस को बनाएंगे हथियार

Thu, 07 Feb 2019 01:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में पहुंचे सीएम मनोहर लाल
विज्ञापन

हरियाणा में साढ़े चार साल की पारी खेल चुके मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब अपने सूबे की विकास गाथा को लेकर लोकसभा के चुनावी रण में उतरेंगे। हरियाणा में ई गवर्नेंस और पारदर्शिता का सफल प्रयोग करने के बाद अब वे अन्य राज्यों के चुनाव में इसकी अलख जगाएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा सिपहसलार मनोहर लाल की नेतृत्व और कौशल क्षमता देखते हुए उन्हें चार राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और राजस्थान में लोकसभा चुनाव में संगठन में जोश भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में चंडीगढ़ स्थित कार्यालय पहुंचे मनोहर लाल ने अपने विकास के एजेंडे को सामने रखते हुए अपनी उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि अभी हमने सिर्फ नौकरियों में पारदर्शिता के साथ टीचर ट्रांसफर पॉलिसी ऑनलाइन की है। इसके अलावा प्रदेश में चलने वाला सीएलयू का रैकेट खत्म किया है। आने वाले समय में सरकार ऐसे काम करेगी जिससे हरियाणा की तस्वीर बदल जाएगी। 

विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल
लोग पूरी तरह से परिवर्तन महसूस करेंगे। वे हरियाणा में ई गवर्नेंस के सहारे भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे। अभी तक कई विभागों में इसका सफल प्रयोग किया है। आने वाले समय में यह और प्रभावी होगा। जीरो टालरेंस की नीति के तहत रजिस्ट्रयों और इंतकाल में हम यह सफल प्रयोग कर चुके हैं। सीएम विंडो के माध्यम से भी भ्रष्टाचार समाप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि 18 साल का युवा कॉलेज से बाहर निकले और उसे तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल जाएं। इसके अलावा भविष्य की सरकारी नीतियां भी इस तरह की करने का विचार है कि संयुक्त परिवारों को इसका फायदा मिले। इससे ज्यादा से ज्यादा संयुक्त परिवारों का प्रचलन बढ़े, लोग फिर से एकजुट हों।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सफल प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत पूरे देश के लिए हरियाणा के पानीपत से की थी। हरियाणा सरकार के अथक प्रयासों के बाद हमने लोगों की मानसिकता को बदलने का काम किया है। आज की तारीख में यह स्थिति है कि हरियाणा में 1000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या 922 है।

मोदी को बताया निडर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल
मनोहर लाल ने देश, प्रदेश की राजनीति के अलावा अनेक ज्वंलत मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। हाल के निगम चुनाव और उपचुनाव में मिली बड़ी जीत से उत्साहित मनोहर लाल ने कहा कि मोदी निडर हैं, नए प्रयोग करने से घबराते नहीं हैं। उनकी सोच डरने के बजाए नए प्रयोग करके देखने की है।

वह कर्म करने में विश्वास रखते हैं और कहते हैं कि करो, जो होगा देखा जाएगा। अगर कोई गड़बड़ हुई तो ठीक कर लेंगे। मोदी के साथ उन्होंने 1996 से लेकर गुजरात का सीएम बनने तक संघ प्रचारक के रूप में काम किया। मोदी ने देश को नई दिशा दी है।

विजय रथ रुकने वाला नहीं
उन्होंने कहा कि मोदी का विजय रथ रुकने वाला नहीं है। देश में आज हो रहे बेमेल गठबंधन सिर्फ उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए हैं। इन गठबंधनों का धरातल पर कोई राजनीतिक वजूद नहीं है। उन्होंने गठबंधन की राजनीति पर कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा। उनका तो मानना है कि सभी दल साफ नीयत से राजनीति करें और मिलकर शासन चलाएं, चुनाव की जरूरत ही नहीं रहेगी।

अब देश में वैसा गठबंधन कहां, जैसा आपातकाल के समय हुआ था। उस समय भिन्न-भिन्न विचारधाराओं वाले दल आपातकाल के तानाशाही माहौल को खत्म करने के लिए साथ आए थे। वह उसे स्वस्थ गठबंधन मानते हैं।  
विज्ञापन

दोबारा सत्ता में आए तो पब्लिक आईडी का तोहफा 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार 2019 में दोबारा प्रदेश की सत्ता में आई तो हर परिवार की पब्लिक आईडी होगी। अभी हर व्यक्ति की आधार के रूप में यूनिक आईडी तो है, लेकिन पूरे परिवार की एक आईडी कोई नहीं है। ऐसा करने वाला भी हरियाणा पहला राज्य बनेगा। जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, केरोसिन फ्री मॉडल, पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता व ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी वाला पहला राज्य बना है। 

हर परिवार की यूनिक आईडी होने पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण, बच्चे का स्कूल दाखिला, टीकाकरण, पेंशन इत्यादि सब सुविधाएं घर पर मिलेंगी। उन्होंने हरियाणा में पर्ची और खर्ची सिस्टम को खत्म किया है। अन्य राज्य भी उनके मॉडल का अनुसरण कर भ्रष्टाचार को खत्म कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि शुरुआत भर, बहुत कुछ होना बाकी
मनोहर लाल ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तौर पर दो हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को छह हजार रुपये सालाना मिलने पर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। साठ साल सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस यह शुरुआत करना कैसे भूल गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की है, आगे बहुत कुछ होना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें