अमर उजाला रूपांतरण की सदस्यों के लिए सेलिब्रेटी शेफ फूड फूड चैनल पर प्रसारित नमक शमक शो फेम शेफ हरपाल सिंह सोखी को चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली लेकर आ रहा है। इसमें लाइव कुकिंग शो के जरिए शेफ आपको कीवी फ्रूट की लजीज डिश भी बनाकर दिखाने वाले हैं।
साथ ही आप यहां शेफ से यह डिश सीख भी सीखती हैं। यह सब होगा अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट सीजन टू में, जिसे 25 मई को सेक्टर-43 स्थित द फर्स्ट होटल में आयोजित किया जा रहा है।
आप भी ले सकती हैं हिस्सा
अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट सीजन टू में रूपांतरण क्लब की नई सदस्य हिस्सा ले सकती हैं। साथ ही अन्य महिलाएं जो अभी तक रूपांतरण क्लब की सदस्य नहीं है, वे क्लब की सदस्यता लेकर इसमें हिस्सा ले सकती हैं। कांटेस्ट में विजेता को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
द फर्स्ट होटल में 25 मई को दोपहर तीन बजे यह शो आयोजित किया जाएगा। पंचकूला, जीरकपुर, मनीमाजरा, माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के लिए 26 मई को पल्लवी होटल सेक्टर-5 में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें रूपांतरण की नई और पुरानी दोनों सदस्य हिस्सा ले सकती हैं।
साथ ही रूपांतरण क्लब की सदस्य वार्षिक कार्यक्रम की तैयारी कर सकती हैं। इसलिए यदि आप अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्य बनना चाहती हैं तो 20 मई तक आवेदन जमा करवाए दें। ताकि आप कांटेस्ट में हिस्सा ले सकें। नई सदस्यता के लिए 9803079803 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।