फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाजा चंडीगढ़ में लगा है अमर उजाला का दो दिवसीय प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो, फायदा उठाने आएं

Fri, 30 Aug 2019 01:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क,/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से एक बार फिर ऑटो व प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर 17 प्लाजा में इसे लगाया गया है और यह दो दिन 30 व 31 अगस्त को 11 बजे से नीलम थियेटर के पास लगेगा। इसमें प्रॉपर्टी और ऑटो से जुड़े सभी बड़े ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


एक्सपो की खास बात यह है कि यहां पर आठ लाख से दो करोड़ रूपये तक की प्रॉपर्टी की जानकारी मिलेगी, जो पंचकूला व मोहाली के उन हिस्सों में स्थित है, जो तेजी से विकसित हो रहे हैं। जहां रहने के लिए सभी जगह अनुकूल हैं और जो ट्राईसिटी की बड़ी लोकेशनों से मिनटों की दूरी पर हैं। ऑटो एक्सपो में 4 व्हीलर के प्रमुख ब्रांडस के डिस्पले भी मौजूद हैं।

एक्सपो में कई एक्सक्लूसिव स्कीम भी होंगी, जिसका फायदा ग्राहक उठा सकेंगे।
विज्ञापन

एक्सपो में कमर्शियल, रेजिडेंशियल व प्लाट की विभिन्न कैटेगरी होंगी। ग्राहकों के लिए यहां पर एक और विशेष सुविधा दी जा रही है, जिसमें उन्हें स्पॉट बुकिंग और लोन भी मिलेगा। यहां आने से एक फायदा यह भी होगा कि ट्राइसिटी में प्रॉपर्टी का अंदाजा भी मिल जाएगा कि इस समय प्रॉपर्टी के क्या रेट चल रहे हैं। कौन-कौन से इलाके इस समय डेवलप होंगे।

एक्सपो में भाग लेने वाले बिल्डरों की प्रॉपर्टी मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के नजदीक जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू, खरड़ लांडरा रोड़, रोपड़ रोड व एयरपोर्ट रोड पर उपलब्ध है। हर वर्ग अपने हिसाब से प्रॉपर्टी बुक करवा सकता है। एक्सपो में रियल एस्टेट व ऑटो सेक्टर कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जो हर तरह की बेहतर योजनाओं को अच्छी तरह से समझाएंगे।

एक्सपो में रियल एस्टेट व ऑटो सेक्टर के सभी बड़े ब्रांडस जिसमें एसबीपी ग्रुप, चंडीगढ़ रॉयल सिटी, होम एंड लैंड प्लानर्स, निर्वाणा ग्रीन्स, ग्रीन लोटस, गिल्को ग्रुप, जीबीपी ग्रुप, वनीत इन्फ्रा, बेला होम्स, विजन इंडिया ग्रुप, मोहाली सिटी सेंटर, सैंडवुड्स इन्फ्राटेक, सभ्रवाल रियलिटी ग्रुप, लाली मोटर्स, कृष्णा ईसुजु व ग्लोब टोयोटा इत्यादि मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें