फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो भाइयों ने मार्केट को भांपा और लगा दी स्टील इंडस्ट्री

Thu, 28 Jan 2016 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिए दो ऐसे भाइयों से, जिनकी बिजनेस में रुचि थी और इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ में स्टील फैबरिकेशन की इंडस्ट्री लगा दी। बाद में स्टील स्टरिंग प्लेट्स बनाना शुरू किया। वक्त ने करवट ली और आज पंचकूला में तीन यूनिट्स हैं और स्टील स्टरिंग प्लेट्स की डिमांड दूर दराज शहरों में है। यह है पीकेजी इंडस्ट्रीज के पार्टनर पवन कुमार के उद्यमी बनने की कहानी।
विज्ञापन


रूचि के मुताबिक बिजनेस में आए
पवन कुमार ने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद मार्केट को भांपना शुरू किया। उन्होंने बड़े और छोटे भाई के साथ 1980 में स्टील फैबरिकेशन का काम शुरू किया। परिवार के सहयोग से उन्होंने दो कर्मचारियों के साथ यह काम शुरू किया।

1986 में शुरू किया स्टील स्टरिंग प्लेट्स का काम
पवन कुमार ने बताया पांच साल तक स्टील फैबरिकेशन का काम करने के बाद उन्होंने साधारण मशीन के साथ स्टील स्टरिंग प्लेट्स बनाने का काम शुरू किया और कॉन्ट्रेक्टर और बिल्डर्स को स्टील स्टरिंग प्लेट्स मुहैया करवाने लगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ साथ वे सिर्फ बिल्डर्स के लिए ही स्टील फैबरिकेशन का काम करने लगे। इससे पहले वे केवल घरों के लिए स्टील फैबरिकेशन का काम करते थे।
विज्ञापन


1990 में पंचकूला में लगाई यूनिट
पवन कुमार ने बताया कि दोनों भाईयों के साथ चंडीगढ़ से पंचकूला आए और प्लॉट खरीदकर स्टील स्टरिंग प्लेट्स बनाने की फैक्ट्री शुरू की। उन्होंने बताया कि उस दौरान वे अकेले ऐसे उद्यमी थे जो स्टील स्टरिंग प्लेट्स बनाने थे। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनके पास पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से स्टील स्टरिंग के लिए डिमांड आने लगी।

काम बढ़ता देख बिजनेस का विस्तार करने के लिए दोनों भाईयों के सहयोग से वर्ष 2000 में दूसरी और वर्ष 2003 में तीसरी यूनिट भी लगा दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे स्कैफ फोल्डिंग, पुलों के लिेए हैवी स्टरिंग का काम भी करने लगे। अब बेहतर क्वालिटी उत्पाद मुहैया करवाने के लिए नई तकनीक के साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं।

इन जगहों से है डिमांड
पवन कुमार के मुताबिक स्टील स्टरिंग के लिए उनके पास ट्राइसिटी के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, मुंबई, पुणे और गोवा तक से डिमांड है। उन्होंने बताया कि वे रेलवे ब्रिज के लिए भी कॉन्ट्रेक्टर और बिल्डर्स को स्टील स्टरिंग का सामान सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये करते हैं तैयार
- स्टील स्टरिंग प्लेट्स
- कप्लॉक्स स्कैफ फोल्डिंग
- प्रॉप्स
- क्रिब्स
- कप्लर
- पुलों की हर तरह की स्टरिंग

यहां लगा दी तीन यूनिट
- पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो (1990)
- पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो (2000)
- पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो (2003)

रोजगार- करीब 50 कर्मचारी
प्रोफाइल
कंपनी- चंडीगढ़ स्कैफ फोल्ड्स प्राइवेट लिमिटेड
कृष्ण कुमार, पार्टनर
स्कूलिंग- मोतीराम स्कूल, चंडीगढ़

प्रोफाइल
कंपनी- पीकेजी इंडस्ट्रीज
पवन कुमार, पार्टनर
स्कूलिंग- मोतीराम स्कूल, चंडीगढ़ (1976)
ग्रेजुएशन- गवर्नमेंट कॉलेज, चंडीगढ़ (1980)
सदस्य- पंचकूला इंडस्ट्री एसोसिएशन

प्रोफाइल
कंपनी- एसके स्टील इंडस्ट्रीज
सतीश कुमार, पार्टनर
स्कूलिंग- मोतीराम स्कूल, चंडीगढ़

न्यू कमर्स के लिए टिप्स
- पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करें काम
- बजट और फाइनेंस है बेहद जरूरी
- क्वालिटी पर फोकस रखकर काम करें
- शॉर्ट टर्म की बजाय लॉन्ग टर्म में करें काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें