फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medhavi Chhatra Samman Samaroh: सीएम मनोहर लाल से सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, देखें तस्वीरें

Wed, 16 Aug 2023 05:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रेवाड़ी की छात्रा नेहा भारद्वाज ने सीएम मनोहर लाल से पूछा, राजनीतिक विज्ञान राजनीति में आने में कितना सहायक है। इस पर सीएम ने उन्हें राजनीति में न आने की सलाह दी। वहीं सिरसा की दिया ने सीएम से अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अखंड भारत से जुड़ा सवाल पूछा।
विज्ञापन
मेधावी छात्रों को सम्मानित करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बुधवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा-2023 में 10वीं और 12वीं कक्षा में हर जिले में टॉप थ्री रैंक लाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। पंचकूला में सेक्टर एक स्थित लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस सभागार में हुए आयोजन में सीएम से सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। 
विज्ञापन




सीएम शाम करीब चार बजे कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अमर उजाला हरियाणा और हिमाचल के संपादक विजय गुप्ता ने बुके देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया। इसके बाद मेधावियों से सवाल जवाब का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana DGP: हरियाणा के नए DGP बने 1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर, लेंगे पीके अग्रवाल की जगह

बच्चों के हर सवाल का सीएम ने दिया जवाब
रेवाड़ी की छात्रा नेहा भारद्वाज ने सीएम मनोहर लाल से पूछा, राजनीतिक विज्ञान राजनीति में आने में कितना सहायक है। इस पर सीएम ने उन्हें राजनीति में न आने की सलाह दी। वहीं सिरसा की दिया ने सीएम से अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अखंड भारत से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य अखंड भारत ही है। 14 अगस्त को हमने विभाजन विभीषिका दिवस मनाया। 

विज्ञापन


अंबाला की आंचल ने एनडीए में जाने के बारे में पूछा। फरीदाबाद की यशिका ने संघ लोक सेवा आयोग कैसे पास करें से जुड़ा सवाल पूछा। महेंद्रगढ़ के रोहन गुप्ता ने पूछा कि आज प्रेक्टिकल कितना जरूरी है। इस पर सीएम ने कहा कि प्रेक्टिकल ज्ञान बेहद जरूरी है, उसी के माध्यम से लोग आगे बढ़ते हैं।



सीएम ने सुनाया कैलेंडर का किस्सा
इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने अपना एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि 400 साल में कैलेंडर अपने आप को रिपीट करता है। उन्होंने बताया कि एक बार मैं आगरा गया तो वहां पर एक ऐसा कैलेंडर देखा जो 20 साल तक की तारीख बता पाता था। सुई घुमाने पर कैलेंडर हर साल की तारीख को बता देता था। उस वक्त खरीदने का पैसा नहीं था मगर बाद में मैंने पढ़ाई करते वक्त ठीक वैसा ही कैलेंडर तैयार कर दिया और यह कैलेंडर कभी की भी तारीख बता सकता था।



छात्रों को समाज की सेवा करने की सलाह
सीएम मनोहर लाल ने छात्रों से कहा जब हम समाज को कुछ देते हैं वही हमारी असली मंजिल है। करियर बना लेना कोई मंजिल नहीं है। हमारे स्कूलों के बाहर लिखा होता है शिक्षार्थ आइए सेवार्थ जाइए। जिसका अर्थ यही है कि शिक्षा के लिए लिए और जाते वक्त यह कहा जाता कि आप समाज की सेवा के लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें