कीवी फ्रूट को कई लजीज डिश के साथ वीरवार को अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट 2014 सीजन टू में प्रतिभागियों ने परोसा। कांटेस्ट में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्याओं ने कीवी के जायके का ऐसा तड़का लगाया कि कांटेस्ट के सेलीब्रेटी शेफ हरपाल सिंह सोखी से लेकर कार्यक्रम की चीफ गेस्ट देश भगत ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट की वाइस चेयरपर्सन तजिंदर कौर और उनकी बेटी संगमित्रा सिंह अंगुलियां चाटते रह गए।
विज्ञापन
कीवी के जायका का फेवरेट तड़का लगाने वाली जीरकपुर निवासी गृहिणी संयोगिता गजेंद्रा अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट 2014 सीजन टू की विजेता रही। संयोगिता ने पनीर पसंदा विद कीवी गरेवी रेसिपी बनाई थी। कांटेस्ट की फर्स्ट रनरअप मोनिका शर्मा और सेकेंड रनरअप इंदू वालिया रही।
होटल द फर्स्ट सेक्टर-43 में आयोजित अमर उजाला कांटेस्ट में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीनों विजेताओं को कैश प्राइज और टॉप छह को ऐपरन से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के खास मेहमान अमर उजाला चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक संजय अभिज्ञान थे और उनके साथ यूनिट हेड रितेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
होटल बन गया कांटेस्ट का किचन
भले ही कांटेस्ट का समय चार बजे हो, लेकिन इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी दोपहर एक बजे से ही होटल पहुंच गईं और सभी ने कांटेस्ट रूम को अपना किचन बना लिया। कई प्रतिभागी तो कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए कालका, पिंजौर, पीरमश्ला, जीरकपुर, खरड़ और पंचकूला से पहुंची।
तो कुछ एक दिन पहले ही कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गई थीं। कालका के कला नगर से आई पूजा कपूर ने कहा कि वे अमर उजाला जेस्प्री कीवी फ्रूट क्वीन कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इतनी उत्साहित थीं कि वे एक दिन पहले ही यहां पहुंच गई।
डिश भी खास, रेसिपी टाइटल ने भी बटोरी तारीफ सेक्टर-26 पंचकूला निवासी चंचल ठाकुर पहली बार कांटेस्ट की हिस्सा बनीं। जिन्होंने अपनी डिश से तिरंगे को अपने ट्राईकलर कीवी जूस में पेश किया। उन्होंने जूस को देश के झंडे के रंग में पेश किया। वहीं कांटेस्ट में सेक्टर-21ए मकान न.34 निवासी रीनू मेहंदीरत्ता ने अपनी रेसिपी के साथ साथ रेसिपी टाइटल को खूबसूरती से पेश किया। उन्होंने कार्ड को खुद डिजाइन किया।
फाइनल बीस मिनट का लाइव कुकिंग मुकाबला
कांटेस्ट की शुरुआत में सभी 40 प्रतिभागियों की रेसिपी जज हरपाल सिंह सोखी और रितेश भिमानी ने जज की। इसके बाद टॉप छह प्रतिभागियों डिंपल, स्वाति चावला, मोनिका शर्मा, इंदू वालिया, मंजू मलिक और संयोगिता गजेंद्रा का फाइनल लाइव किचन मुकाबला करवाया गया। जिसमें कुल बीस मिनट सभी को दिए गए। इसमें जज शेफ हर पाल सिंह सोखी ने सभी को एक एक मैजिक बॉक्स दिया, जिसमें छह सामग्री कीवी के साथ दी गई, जिसके साथ सभी छह प्रतियोगियों ने अपनी रेसिपी बनानी थी। अमर उजाला रूपांतरण में ही खाई थी पहली बार कीवी: संयोगिता संयोगिता ने कहा कि उन्हें आज तक कभी कीवी फ्रूट नहीं खाया था। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्य बनने के बाद कीवी फ्रूट खाया। दोनों बेटियों शाम्भवी वामिका और नीरु और सहेली नीलम के मोटिवेट करने पर इसमें हिस्सा लिया।
पीजीआई में बेटी के मुंह के माइनर ऑपरेशन के बावजूद सेक्टर-42 बी मकान न. 1414 निवासी और तीसरे स्थान पर रही इंदू वालिया कांटेस्ट ने इसमें हिस्सा लिया। क्योंकि बेटी की जिद थी कि वह कांटेस्ट में जरूर भाग लें। उन्होंने कीवी पोहा बनाया, जिसे शेफ हरपाल सिंह ने खूब पसंद किया।
खुशी बयां नहीं कर सकती: मोनिका शर्मा दूसरे स्थान पर रही खरड़ निवासी मोनिका शर्मा ने कहा कि कांटेस्ट में दूसरे स्थान पर आने की खुशी वे शब्दों से बयां नहीं कर सकती हैं। उन्होंने पहली बार किसी कांटेस्ट में हिस्सा लिया। मोनिका शर्मा ने कीवी कटलेट्स बनाए थे।
कांटेस्ट में आना रहा अद्भुत अनुभव: तजिंदर कौर कांटेस्ट की चीफ गेस्ट देश भगत यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर तजिंदर कौर ने कहा कि कांटेस्ट में आना उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। क्योंकि उन्हें कीवी सिर्फ फ्रूट की तरह खाया था, लेकिन यहां डिश की तरह खाया। जो काफी अच्छा था।