महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अमर उजाला और बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस की ओर से सोमवार, 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित अमारा होटल में होगा।
इस कार्यक्रम में घरेलू वित्तीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा स्वरोजगार के संबंध में दी जाने वाली जानकारी और प्रतियोगिताएं होंगी। इस संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8699032100 पर सुबह 10 से सायं 5 बजे तक ली जा सकती है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिलाएं और युवतियां 24 अप्रैल को दोपहर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। बता दें कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार को दोपहर तक आखिरी अवसर है।
होंगी प्रतियोगिताएं, मिलेंगे पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान संगीत, खेल और तंबोला आदि प्रतियोगिताओं में युवतियों और महिलाओं को पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलेगा। पुरस्कार में 24 कैरेट सोने के सिक्के के अलावा अन्य कई इनाम शामिल हैं।
ये ले सकतीं हैं भाग
इसमें 12वीं पास योग्यता धारक और 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां और महिलाएं ही भाग ले सकेंगी। जबकि पुरूष और बच्चों का प्रवेश निषेध रहेगा।
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम में केवल पहले रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओं और युवतियों को ही शामिल किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 98786-92446 पर अपना नाम, शिक्षा और उम्र एसएमएस अथवा व्हाट्सएप कर 24 अप्रैल को दोपहर तक पंजीकरण करवा सकती हैं।