फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना सिखाएगा 'अमर उजाला', ये कार्यक्रम आपके लिए है

Sun, 23 Apr 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना सिखाएगा। देखिए ये कार्यक्रम आपके लिए आयोजित किया जा रहा। 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित अमारा होटल में होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिलाएं और युवतियां 23 अप्रैल को शाम तक अपना पंजीयन करवा सकती हैं। इस कार्यक्रम में घरेलू वित्तीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8699032100 पर सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक ली जा सकती है।

होंगी प्रतियोगिताएं, मिलेंगे पुरस्कार
कार्यक्रम  के दौरान संगीत, खेल और तंबोला  आदि प्रतियोगिताओं में युवतियों और महिलाओं को पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलेगा। पुरस्कार में 24 कैरेट सोने के सिक्के के अलावा अन्य कई इनाम शामिल हैं।
विज्ञापन


ये ले सकतीं हैं भाग
इसमें 12वीं पास योग्यता धारक और 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां और महिलाएं ही भाग ले सकेंगी। जबकि पुरूष और बच्चों का प्रवेश निषेध रहेगा।

ऐसे कराएं पंजीकरण
कार्यक्रम में केवल पहले पंजीयन करवाने वाली 150 महिलाओं और युवतियों का ही शामिल किया जाएगा।  इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 98786-92446 पर अपना नाम, शिक्षा और उम्र एसएमएस अथवा व्हाट्सएप कर 23 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें