सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 19 दिसंबर से अमर उजाला, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिटको) और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट की संयुक्त पहल से बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। यह दस दिन तक चलेगा।
इसमें बुक लवर्स को प्रतिष्ठित पब्लिशर्स की किताबें खरीदने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। बुक फेयर के लिए स्टॉल की बुकिंग 15 दिसंबर तक है। मेले में लेखक पाठकों से अपने अनुभव भी साझा करेंगे। बिग एफएम इस फेयर का रेडियो पार्टनर है।
मिलेंगे आकर्षक उपहार
ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के मार्केटिंग मैनेजर जोगिंदर कुमार ने बताया कि इस बुक फेयर और क्रिसमस कार्निवल में उनके संस्थान की ओर से कई इवेंट कराए जाएंगे। इनमें नियर रीडिंग चेकअप एंड ग्लासेस सेल, लेसिक कूपन, चिल्ड्रंस कंपटीशन के तहत निबंध प्रतियोगिता, गुड रीडिंग हैबिट्स, पेंटिंग, क्विज जैसे इवेंट होंगे।
इसके अलावा फोटोग्राफी, बुकोला और सभी विजिटर्स के लिए लकी ड्रा का आयोजन रोज किया जाएगा। इसमें पुस्तक प्रेमी आकर्षक गिफ्ट जीत सकते हैं। फ्री आई चेकअप के कूपन भी बांटे जाएंगे। ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट की ओर से विजिटर्स के लिए कई आयोजन होंगे। इंस्टीट्यूट प्रबंधन फेयर में कई लेखकों को सम्मानित करेगा।
इस तरह करा सकते हैं बुकिंग
बुक फेयर में स्टॉल बुकिंग या इससे जुड़ने के लिए 09803079803 और 08392953555 पर संपर्क किया जा सकता हैं। बुक फेयर में शामिल होने के लिए प्रकाशक और पुस्तक वितरक nagesh.amarujala@gmail.com पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।