फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खापों पर ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री खट्टर

Sun, 14 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की खापों को असंवैधानिक कहे जाने के केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा के बयान से उपजे विवाद के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के रुख में भी बदलाव आया है।
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि खापों के गैर कानूनी फैसले स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उधर, कानून मंत्री के खिलाफ जींद की खाप पंचायतें सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने वीरचंद राघवजी गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘मूल्यपरक शांति शिक्षा’ संगोष्ठी को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि खाप पंचायतों की जो अच्छी बातें और अच्छे निर्णय हैं, वे सरकार को स्वीकार हैं। अगर उनकी कोई बात गैर कानूनी है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद का पर्याप्त भंडार है और रेलवे रैक भी आ रहे हैं, जिनके लिए राज्य सरकार ने केंद्र से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि खाद की कमी को एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें