‘अमर उजाला’ के 15वें स्थापना दिवस पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित प्रेस में हवन किया गया।
इस दौरान अमर उजाला चंडीगढ़ के स्थानीय संपादक संजय अभिज्ञान, यूनिट हेड रितेष शर्मा, डिप्टी एडिटर श्यामाकांत दुबे, वरिष्ठ समाचार संपादक अनिल त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
वहीं, जीरकपुर क्षेत्र स्थित कंफर्ट बैंक्वेट में फन गेम्स, डांस, कविता सहित कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।