अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
डीसी डॉ प्रियंका सोनी ने कहा कि सफलता के लिए 24 घंटे के समय की बजट की तरह से प्लानिंग करनी चाहिए कि हम किस समय पर कौन सा काम करेंगे। अपनी योजना बनाकर मेहनत करेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी। डीसी शनिवार को आरकेएसडी संध्याकालीन कॉलेज सभागार में अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति कार्यक्रम में जिले के मेधावी बच्चों को संबोधित कर रही थीं।
कार्यक्रम में डीसी डॉ प्रियंका सोनी व एसपी विरेंद्र विज ने सभी टॉपर बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में आरकेएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो संजय गोयल, संध्याकालीन कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान नवनीत गोयल, संध्याकालीन कॉलेज के प्रिंसिपल हरेंद्र गुप्ता ने डीसी डा प्रियंका सोनी, एसपी विरेंद्र विज व डीईओ जोगेंद्र हुड्डा का स्वागत किया।
इसके बाद सभी बच्चों को डीसी डा प्रियंका सोनी, एसपी विरेंद्र विज ने सभी बच्चों को क्रम अनुसार मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने बच्चों से उनकी सफलता को लेकर बातचीत की। साथ ही उन्हें इसके लिए बधाई भी दी। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल प्रो संजय गोयल ने उन्हें बधाई दी और अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की।
संध्याकालीन कॉलेज के प्रधान नवनीत गोयल ने कहा कि मीडिया के रुप में अमर उजाला की यह एक सरहानीय मुहीम है। डीईओ जोगेंद्र हुड्डा ने भी बच्चों को संबोधित किया। डीसी डा प्रियंका सोनी ने कहा कि बच्चों की मेहनत के बल पर वे आज यहां तक पहुंचे हैं।