फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 5 नवंबर को, हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 03 Nov 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
atul maheshwari shimla
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 का आयोजन 5 नवंबर (रविवार) को किया जा रहा है। परीक्षा चंडीगढ़ के सेक्टर-44 के ब्रिटिश स्कूल में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे की परीक्षा में हर छात्र को अपने साथ स्कूल आईकार्ड, छात्रवृत्ति परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर आना जरूरी है। प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ पेन व पेंसिल ला सकते हैं।

इंटरनेट से ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
सभी छात्रों को एडमिट कार्ड उनकी ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। छात्र एडमिट कार्ड को ई-मेल से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड में कोई परेशानी है तो घबराएं नहीं स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अगर अपने ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो वो www.amarujala.com/atul-maheswari-chhatravritti-2017 लिंक पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक खुलते ही उसमें दिशा-निर्देश आएंगे, जिनका पालन करना होगा।

पहले खाने में ई-मेल आई-डी डालें, नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फार्म में भरा है, फिर नाम चयन करके एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं।

दृष्टिहीन स्टूडेंट लेकर आएं अपना राइटर
दृष्टिहीन छात्र जिन्होंने परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरा है, वे परीक्षा में अपने साथ राइटर ला सकते हैं। राइटर प्रतिभागी से नीचे की कक्षा का होना चाहिए। राइटर अपने साथ स्कूल का फोटो पहचान पत्र अवश्य लाएं।
विज्ञापन


कोई परेशानी हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क
9999179966 अर्जुन निराला
9569492729 सीमा आनंद
0120 4694250 विजय प्रकाश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें