फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MJMC टॉपर शालू चोपड़ा को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Fri, 03 Nov 2017 08:21 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
शालू चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एमजेएमसी टॉपर शालू चोपड़ा को अमर उजाला अखबार के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर दिए जाने वाले 2017 का अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुलाधिपति राम नाइक 17 नवंबर को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रा को यह पदक देंगे। दिल्ली निवासी शालू ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के शिक्षण संस्थानों में मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में टॉप किया है।

ये भी पढ़ें- अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 5 नवंबर को, हेल्पलाइन नंबर जारी

मेरठ कॉलेज के सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट की छात्रा शालू चोपड़ा मूलरूप से दिल्ली में सूरजमल विहार की रहने वाली हैं। पिता पूरन चंद चोपड़ा का व्यापार है। मां पुष्पा चोपड़ा गृहणी हैं। एक छोटा भाई नकुल चोपड़ा है। वह बीबीए सेकेंड ईयर का छात्र है।
विज्ञापन


शालू ने एमजेएमसी में 1800 अंक में से 1625 अंक प्राप्त किए हैं। शालू ने दिल्ली के मौसम विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से 12वीं 75 प्रतिशत अंक के साथ और इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी 79 प्रतिशत अंक के साथ पास की। वर्तमान में वह आईपी यूनिवर्सिटी से संबद्ध फेयर फील्ड इंस्टीट्यूट में पढ़ा रही हैं।

शालू का कहना है वह टीचर बनना चाहती हैं। नेट क्वालीफाई करने और पीएचडी में दाखिले की तैयारी कर रही हैं। गौरतलब है मेरठ कॉलेज की ही छात्रा वर्षा दीक्षित ने 2014 का अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें