अमर उजाला और युवसत्ता की ओर से थैंक्स गिविंग वीक में दूसरे दिन गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खुड्डा अली शेर के विद्यार्थी पीजीआई के ईएनटी विभाग के डाक्टर्स को और बन्यान ट्री स्कूल सेक्टर-48 के विद्यार्थी सेक्टर-17 स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस में गए। बच्चों ने पोस्टमैन को हाथ से बनाए थैंक्यू कार्ड्स और फूलों के गुलदस्ते देकर उनके कार्यों के लिए धन्यवाद किया।
गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खुड्डा अली शेर के विद्यार्थियों ने पीजीआई के ओपथेमोलोजी विभाग के अध्यक्ष पद्म श्री डा. आमोद गुप्ता को थैंक्यू कार्ड्स, फूलों के गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह दिया गया।
ओपथेमोलोजी विभाग के डा. श्रुति राज को और ईएनटी विभाग के डा. धर्मवीर और डा. जयवंती को भी थैंक्यू कार्ड और फूलों के गुलदस्ते देकर उनके कार्यों के लिए धन्यवाद किया।
बन्यान ट्री स्कू ल के विद्यार्थियों ने सेक्टर-17 स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस में सीनियर पोस्ट मास्टर, नरेंद्र कुमार को और पोस्टमैन, गुरनाम सिंह को हाथ से बनाए थैंक्यू कार्ड्स और फूलों के गुलदस्ते दिए। सीनियर पोस्ट मास्टर, नरेंद्र कुमार और पोस्टमैन, गुरनाम सिंह ने अमर उजाला और युवसत्ता का धन्यवाद किया।