फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमनजोत कौर और हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीसीसीआई की महिला चयन समिति ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया (सीनियर महिला) टीम का चयन किया है। भारत 28 जून 2025 से इंग्लैंड में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा। टीम में शहर से क्रिकेट सीखने वाली और मोहाली में रहने वाली अमनजोत कौर के साथ हरलीन कौर का चयन हुआ है। यह दोनों भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मजबूत खिलाड़ी के तौर पर पहचान रखती हैं। दोनों खिलाड़ियों को चयन इंग्लैंड के खिलाफ टी- 20 और एक दिवसीय शृंखला के लिए हुआ है।
विज्ञापन

भारत की टी-20 टीम :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे


भारत की वनडे टीम :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे
विज्ञापन

बॉक्स
अमनजोत कौर
अमनजोत फेज-5 की रहने वाली हैं। इस खिलाड़ी ने चंडीगढ़ के सेक्टर-26 के सरकारी स्कूल में क्रिकेट अकादमी को कोच नागेश से क्रिकेट के खेल की बारीकियां सीखते हुए पहले राज्य, इसके बाद राष्ट्रीय और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है। अमनजोत इस वर्ष महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग में बेटी को मुंबई इंडियंस टीम में इस खिलाड़ी को 50 लाख रुपये में रिटेन किया था।
बॉक्स
हरलीन देओल
हरलीन ने अपने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग सेक्टर-36 स्थित जीएनपीएस एकेडमी से ली। यहां पर सीनियर कोच रहे चुके आरपी सिंह से ट्रेनिंग ली। आरपी सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनसे ट्रेनिंग लेने के बाद इस खिलाड़ी ने पहले पंजाब की टीम से खेलना शुरू किया। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई। हरलीन ने सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की। हरलीन को इस वर्ष महिलाओं के आईपीएल में गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में अपनी टीम में रिटेन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें