फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बैंक गारंटी और लाइसेंस शुल्क का भुगतान न करने पर सात शराब ठेकों का आवंटन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के आबकारी व कराधान विभाग ने बैंक गारंटी और लाइसेंस शुल्क का भुगतान न करने पर सात शराब ठेकों का आवंटन रद्द कर है। विभाग अब इन ठेकों सहित कुल 17 शराब ठेकों की दोबारा नीलामी 14 मई को करेगा।
विज्ञापन

आठ मई को हुई चौथी ई-नीलामी में 10 ठेके बिना बोली के रह गए थे। विभाग ने बाकी बचे 21 ठेकों में से 11 को नीलाम कर 60.76 करोड़ रुपये की आमदनी की थी, जबकि इनकी आरक्षित कीमत 47.97 करोड़ थी। इससे पहले 29 अप्रैल को हुई तीसरी नीलामी में विभाग केवल सात ठेके ही नीलाम कर पाया था। इससे 60.98 करोड़ की आय हुई, जबकि आरक्षित कीमत 41.08 करोड़ रुपये थी।
21 अप्रैल को विभाग ने 48 ठेकों की नीलामी की थी, जिनके लाइसेंस बैंक गारंटी न देने के कारण रद्द कर दिए गए। इनमें से केवल 20 ठेकों के लिए ही बोलीदाता मिले और विभाग को 131 करोड़ की आमदनी हुई, जबकि आरक्षित कीमत 109 करोड़ थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 21 मार्च को विभाग ने कुल 97 में से 96 ठेकों का ई-नीलामी के जरिए आवंटन कर 606 करोड़ रुपये की आमदनी की थी। हालांकि, इनमें से 48 ठेकों के लाइसेंस बाद में रद्द कर दिए गए। विभाग ने इन डिफॉल्टरों की जमानत राशि और अर्नेस्ट मनी जब्त कर करीब 23 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें