फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चालान की रसीद नहीं, दुकानदार से पांच हजार लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेट प्रेस्टो रेजर को सिंगल यूज प्लास्टिक बताकर लगाया जुर्माना, चार दिन बाद पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी में जमा कराई राशि
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। मनीमाजरा के मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स मार्केट में नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र रोहिला पर दुकानदार से पांच हजार रुपये लेकर चालान की रसीद न देने का आरोप लगा है। दुकानदार राजन शर्मा के अनुसार, 30 नवंबर को इंस्पेक्टर ने जिलेट प्रेस्टो सेविंग रेजर को सिंगल यूज प्लास्टिक बताते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दुकान सील करने की बात कहकर उनके साथ आए दीपक नामक युवक ने बाहर ले जाकर पैसे लिए। घटना सीसीटीवी में दर्ज है। पास खड़ा एक ठेकेदार भी इसका गवाह बताया जा रहा है।
राजन का आरोप है कि न रसीद दी गई और न जुर्माना जमा कराने की जानकारी। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद इंस्पेक्टर ने दो नवंबर को पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी में राशि जमा कर रसीद ले ली। उन्होंने इसे नेकी का काम बताया।
विज्ञापन

पॉलिथीन पर कार्रवाई क्यों नहीं?
शहर में पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बावजूद सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट और मनीमाजरा में इसका इस्तेमाल जारी है। आरोप है कि निगम की टीमें पॉलिथीन के बजाय कंपनियों के उत्पादों के चालान करती हैं।
विज्ञापन

जांच कराएंगे: जॉइंट कमिश्नर
एमओएच विंग के इंचार्ज एवं जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज सिंह ने कहा कि यदि इंस्पेक्टर ने चालान के नाम पर पैसे लिए और रसीद नहीं दी, तो यह गलत है। वह एमओएच से मामले की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें