फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक वडिंग पर आरोप लगते ही बैकफुट पर कांग्रेस

Tue, 22 Jul 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गिदड़बाहा से कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर नशा तस्कर से संबंध का आरोप लगने से कांग्रेस सदन में बैकफुट पर नजर आई। कांग्रेस ने मुद्दा जरूर उठाया लेकिन तेवर आक्रामक नहीं दिखा सकी। वहीं, इस मुद्दे पर कांग्रेसियों के निशाने पर रहने वाले बिक्रम मजीठिया मुखर दिखे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


उधर, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने आश्वासन दिया कि बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। शून्यकाल की शुरुआत में सुनील जाखड़ ने यह मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि एसएसपी ने प्रेस को बयान दिया है कि नशा तस्कर के पास से विधायक वडिंग का नंबर मिला है। हम इंटेरोगेट करेंगे। जब जगदीश भोला ने एक कैबिनेट मंत्री समेत कई लोगों का नाम लिया था। तब एसएसपी ने नहीं कहा था कि इंटेरोगेट करेंगे। हमारे मेंबर के लिए क्यों? ऐसी धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जाखड़ ने कहा कि वह किसी को क्लीन चिट नहीं दे रहे हैं, उनका नाम आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पर दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। जिस समय यह आरोप लगाए गए हैं, वह भी गलत है। गौरतलब है कि सरकार ने नशों से संबंधित सवाल का जवाब देना था। ठीक उसके एक दिन पहले वडिंग पर आरोप लगा।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं, सीबीआई जांच हो : वडिंग

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भावुक होकर बोले, छह साल में मां-बाप गवां कर मैंने जीरो से शुरु किया था, अब फिर जीरो पर पहुंच गया हूं। न तो मैं कोई सफाई दे रहा हूं, न क्लीन चिट मांग रहा हूं, न किसी पर इलजाम लगा रहा हूं। 52 हजार लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया था। सोचा था, साफ-सुथरी सियासत करूंगा, बढ़िया जिंदगी व्यतीत करूंगा।

पता नहीं था सच्ची राजनीति में इतने विघ्न हैं कि आदमी जमीर की आवाज भूल जाए। मुझ पर आरोप लगाया कि एक बंदा पकड़ा है, उसकी कॉन्टेक्ट बुक में मेरा नाम है। 2011 में उसने मुझे दो लाख रुपये चुनाव फंड दिया था। मैंने उसे कहा कि हरियाणा में हमारी सरकार, 2012 में पंजाब में भी आ जाएगी, फिर तुम्हें यहां धंधा करा दूंगा।

वडिंग ने कहा कि चुनाव आयोग ने एसएसपी को हटा दिया था, फिर उन्हें मानसा लगा दिया गया। मुझे पंजाब पुलिस पर एतबार नहीं है। सदन में और साथियों पर भी आरोप लगे हैं। इसकी सीबीआई जांच कराई जाए, अगर मैं दोषी निकला तो सियासत छोड़ दूंगा।

मजीठिया का झलका दर्द

बिक्रम मजीठिया बोले, सबसे बड़ा भुक्तभोगी मैं हूं। कोई भी, कहीं भी उनका नाम लेकर आरोप लगा देता है। छह महीने हो गए, एक भी सबूत नहीं आया। पांच केंद्रीय एजेंसियों ने जांच की, पर कुछ नहीं मिला। भोला ने 11 पेशियों बाद शरारत में मेरा नाम ले लिया और हर कोई आरोप लगाने लगा।

निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हो तो हाईकोर्ट को क्यों नहीं मानते हो। मैं जनता की अदालत में भी जीता, फिर भी कोई नहीं मानता। हमारे भी बच्चे छोटे हैं, स्कूल जाएंगे। कोई कुछ कह देगा तो दिल पर चोट लगेगी।

साथ में खड़े होकर फोटो खिंचाने वाले के बारे में पता नहीं होता कि क्या करता है। यह मेरी या राजा की बात नहीं है, कोई भी खुशी न मनाए। राजा के दो दिन में आंसू निकल आए, मुझे झेलते हुए छह महीने हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा में रहता है आरोपी गुरनाम : सुखबीर

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि सात सालों में किसी भी विधायक के साथ धक्का हुआ हो तो बताएं। डीजीपी से इस केस की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। ड्रग्स केस में सियासत ज्यादा हो रही है, एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मैं सदन को भरोसा देता हूं कि कोई धक्का नहीं होगा। मामले की जांच जारी है।

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने दावा किया नशों के खिलाफ जितना पंजाब पुलिस ने किया, केंद्रीय एजेंसियां भी नहीं कर सकीं। नशा पंजाब में पैदा नहीं होता, बाहर से आता है। जो काम केंद्रीय एजेंसियों का करना था, वह पंजाब पुलिस ने किया।

मानसा पुलिस ने जिस गुरनाम सिंह को पकड़ा है, वह मालवा का सबसे बड़ा सप्लायर है। हरियाणा में रहता है और एमपी ने नशे लाता है। नशों के मामले में सजा दर भी बढ़ी है। 2002 में सजा की दर जहां 47 प्रतिशत थी, पिछले साल 80.5 प्रतिशत और इस साल 81.2 प्रतिशत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें