फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टोकन का चक्कर छोड़िए, डीएल-आरसी बनवाने के लिए लें ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट

Sun, 21 Jan 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ RLA ऑफिस में लगी भीड़ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से अब डीएल और आरसी के सभी काम ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम से शुरू हो गए हैं। लोगों को अब टोकन लेकर इंतजार नहीं करना पडे़गा और कागजात चेक करवाने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पडे़गा। इसके लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन


आरएलए की ओर से पासपोर्ट की तर्ज पर छह महीने पहले ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू किया था। इसमें केवल नई आरसी और नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोग अप्लाई कर पाते थे। अब आरएलए की ओर से यह सिस्टम सभी सुविधाओं के लिए  शुरू कर दिया गया है। अब आरएलए में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के वाहन मालिक दूसरे के नाम करवाने के लिए, एड्रेस चेंज करने केे लिए, आरसी रिन्यूअल, एनओसी लेने के लिए और आरसी की ट्रांसफर सहित सभी कामों के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू कर दिया गया है।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई  
आरएलए की ओर से ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग की chdtransport.gov.in/ वेबसाइट पर जाने के बाद ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ऑप्शन मिलेगा। यहां पर लोग क्लिक करेंगे तो अपना नाम, मोबाइल नंबर डालने पर पासवर्ड आ जाएगा। उसे भरने के बाद जो खाली समय होगा उस पर लोग बुकिंग करवा सकते हैं। इससे लोगाें को अब लाइन में लगकर टोकन भी नहीं लेना पडे़गा। इसके लिए लोग आसानी से अपना काम करवा सकते हैं। लोगों को टोकन लेकर इंतजार भी नहीं करना पडे़गा। हर फाइल पर 15 मिनट का समय दिया जाता है।
विज्ञापन


डीएल और आरसी के सभी कामों को पूरा करने के लिए यह सिस्टम अपडेट किया गया है। इसके लिए लोग ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। अभी जो सुविधाएं बची हैं हम उन पर भी जल्द ही ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू करेंगे। 
विज्ञापन

- राकेश कुमार पोपली, आरएलए यूटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें