फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दो मीटर की दूरी के साथ स्विमिंग पूल में उतरे खिलाड़ी, पहले दिखानी पड़ी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट 

Sat, 02 Jan 2021 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़: स्विमिंग पूल में खिलाड़ियों को दिशा निर्देश देते कोच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रशासन ने यूटी खेल विभाग के एकमात्र सेक्टर-23 में बने ऑल वेदर स्विमिंग पूल को कोविड-19 के दिशानिर्देशों के साथ खोल दिया। पिछले साल 2020 का पूरा स्विमिंग सीजन पहले ही कोरोना की भेंट चढ़ चुका है। दो मीटर की दूरी के साथ ही खिलाड़ी पूल में उतरे।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ऑल वेदर स्विमिंग पूल का सीजन नवंबर में शुरू होता है, लेकिन इस बार यह दो महीने की देरी से शुरू किया गया। ऑल वेदर स्विमिंग पूल में अधिक भीड़ न हो, इसके चलते अभी राज्य और राष्ट्र स्तर के खिलाड़ियों को कड़े कोरोना नियमों का पालन करते हुए अभ्यास की अनुमति दी गई है।

कोरोना रिपोर्ट लाने के बाद मिली एंट्री
ऑल वेदर स्विमिंग पूल के लिए अभी खेल विभाग के पास 10 खिलाड़ियों के आवेदन आए हैं। इन सबकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट देखने के बाद पूल में उतरने की इजाजत दी गई है। अधिक भीड़ न हो, इसके लिए ऑल वेदर स्विमिंग पूल में दो शिफ्टों का शेड्यूल बनाया गया है। पहला सेशन सुबह 7 से 9 बजे रखा गया है, जिसमें दो बैच में खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू किया। वहीं दूसरा सेशन शाम 3 से 6 बजे के बीच रखा गया है। इसमें तीन बैच में खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोच ने खिलाड़ियों को दिए दिशा-निर्देश
सेक्टर-23 स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल के कोच शरणप्रीत सिंह ने पूल में पहले दिन पहुंचे खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्हें पूल में अभ्यास शुरू कराया गया। कोच ने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास शुरू कराया गया है। खिलाड़ियों के अभिभावकों को पूल और उसके आसपास रुकने की इजाजत नहीं दी गई है। खिलाड़ियों को भी स्विमिंग सेंटर में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही हैं।

पूरी सुरक्षा के साथ परिवारवालों ने भेजा
राज्य स्तर के सिल्वर मेडलिस्ट अंश नेगी ने बताया कि पहले कोरोना टेस्ट हुआ। इसकी रिपोर्ट खेल विभाग में जमा कराई गई। तब मंजूरी मिली। परिवारवालों ने सैनिटाइजर, मास्क के साथ अन्य हिदायतों का पालन करते हुए स्वीमिंग करने को कहा है।

खुशी की बात है, लेकिन सतर्क रहना होगा
खेलो इंडिया में स्विमिंग मुकाबले में हिस्सा ले चुके सूर्यांश 800 मीटर और 1500 मीटर के चैंपियन हैं। उन्होंने बताया कि पूल में उतरने के पहले दिन को लेकर खुशी है, लेकिन कोरोना के चलते सतर्क होकर रहना होगा। दो मीटर की दूरी बनाने के साथ अन्य सुरक्षा नियमों को भी फॉलो करना होगा।

इन दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी

  • ऑल वेदर पूल में स्विमिंग करने वाले वाले सभी खिलाड़ियों को कोविड टेस्ट की रिपोर्ट जमा करवानी होगी।
  • खिलाड़ियों का हर हफ्ते कोविड टेस्ट किया जाएगा।
  • पूल एरिया को सुबह-शाम सैनिटाइज किया जाएगा। दरवाजों के हैंडल तक सैनिटाइज किए जा रहे हैं।
  • गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्विमिंग पूल में खिलाड़ियों को एंट्री मिलेगी।
  • पूल में अधिक खिलाडी जमा न हो, इसके लिए सुबह और शाम अलग-अलग बैचों में अभ्यास करने की अनुमति मिली है।
  • एक समय में एक ही खिलाड़ी शॉवर ले सकेगा। कोई खिलाड़ी एक-दूसरे का टॉवल इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
  • खिलाड़ियों के अभिभावकों को स्विमिंग एरिया में रुकने की इजाजत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें