फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला के बीच चलने वाली ट्रेनें 30 जून तक फुल

Fri, 22 Apr 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में कालका से शिमला के बीच चलने वाली टॉय ट्रेन में सफर का मजा लेना चाहते हैं तो तत्काल टिकट बुक करवा लीजिये। यदि आप चूक गए तो मनोरम पहाड़ियों और गुफाओं से गुजरती ट्रेन का मजा नहीं ले पाएंगे। हालांकि कालका से शिमला के बीच वर्तमान में चलने वाली सभी ट्रेनें 30 जून तक फुल हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


आपके पास एक विकल्प तत्काल टिकट का है। वहीं, रेलवे सैलानियों की संख्या पर लगातार नजर गड़ाए हुए है। जिस तरह रेलवे स्टेशन पर अभी सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है ऐसे ही जारी रही तो रेलवे जल्द स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा करेगा।

निचले इलाकों में लगातार गर्मी के कारण कालका रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पर्यटक रेलमार्ग से पहाड़ो की रानी शिमला की ओर पलायन कर रहे हैं। जिसके चलते कालका शिमला मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों की मानें तो जून के अंत तक बुकिंग की स्थिति इसी प्रकार रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि बुकिंग और करंट टिकट किराया एक समान है। फिलहाल कालका से शिमला के बीच चलने वाली ट्रेनों में 1 से 20 अप्रैल तक करीब 6119 सैलानी शिमला का सफर कर चुके हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों का किराया प्रति व्यक्ति 
52457 :  पैसेंजर  फर्स्ट क्लास 275 रुपये, जनरल- 25 रुपये
72451: रेल मोटर कार- 320 रुपये
52451: शिवालिक डिलक्स 420 रुपये
52453: मेल एक्सप्रेस- फ र्स्ट क्लास 300 रुपये, सेकेंड क्लास 65 रुपये, जनरल 50 रुपये
अपमिक्स ट्रेन 25 रुपये
52455 हिमालयन क्वीन चेयरकार 260 रुपये, जनरल 50 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें