शिव पार्वती सेवा दल की ओर से अब अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्घालुओं के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था करेगा। एंबुलेंस में आईसीयू में वेंटिलेटर सहित तमाम सुविधाओं से लैस होगा।
यात्रा करने वाले मरीजों की थकान उतारने के लिए फुट मसाजर की भी व्यवस्था की जाएगी। इस बार यात्रा के लिए पांच-पांच सदस्यों का पंजीकरण एक साथ करने की सुविधा जा रही है। इससे समूह में लोग एक ही दिन एक साथ यात्रा कर सकेंगे। यह बात रविवार को सेक्टर नौ में दल के पदाधिकारियों ने संवाददाताओं से कही।
कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारे में सभी ने सहयोग करने का फैसला लिया है। साथ ही अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने का भी फैसला लिया गया है। तेजपाल गुप्ता ने बताया कि अब चंडीगढ़ की तरह पंचकूला के सेक्टर-छह स्थित जनरल अस्पताल में भी प्रत्येक सोमवार को लंगर लगाने का फैसला लिया गया है। बाद में यह लंगर हर रोज शुरू करने का विचार है।
पवन अरोड़ा ने कहा कि संस्था के नाम से हर माह ज्योर्तिलिंग उज्जैन में दो दिन भंडारा लगाया जाता है। प्रधान अश्विनी गोयल ने कहा कि भविष्य में गरीब बच्चों को संस्था की ओर से शिक्षा के लिए सहायता की जाएगी। संदीप गुप्ता ने बताया कि दल की ओर से बुजुर्गों के लिए एक वृद्धा आश्रम और गोशाला बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा में लगने वाले भंडार के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 15 जून को पहला जत्था रवाना होगा। उन्होंने कहा कि भंडार मे ं800 से एक हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी। एक मार्च से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। इस बार रजिस्ट्रेशन फीस 30 की बजाय 50 रुपये की होगी। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय प्रधान राजेंद्र सिंह सामंत, चेयरमैन संदीप गुप्ता और कैशियर जोगिंद्र पाल भी मौजूद थे।
कार्यकारिणी घोषित, अश्विनी गोयल बने प्रधान
संस्था के जिला प्रधान अश्विनी गोयल ने नई कार्यकारणी की घोषणा की, जिसमें तेजपाल गुप्ता को चीफ पैटर्न, जीवन जिंदल, विनोर्द बर्गई को पैटर्न, पवन कुमार अरोडा को चेयरमैन, भूषण गर्ग को उप चेयरमैन, हर भूषण गुलाटी को वरिष्ठ उप प्रधान, भारत भूषण, मोहन विशिष्ठ, प्रमोद गुप्ता को उप प्रधान, अजय बंसल को महासचिव, दीपक कुमार गौतम, वरुण अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, अतुल गुप्ता, को सचिव, सुरंद्र गोयल को मीडिया सलाहाकर, राजेश विशिष्ठ को प्रेस सचिव, राज सिंगला को खजांची, बलराल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सतीश कुमार, धर्मवीर तिवारी, विक्रम सिंगला, महेश कुमार गर्ग, बांके बिाहरी अरोड़ा, अनिल मेहता, अश्विनी कुमार, हरविंद्र पाल सिंह, पवन अग्रवाल, भारत, दिनेश, हरदीप, दीपक श्यार्मा और नरंद्र वर्मा को कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया गया।