जिले के सरकारी अस्पतालों में अब सभी कैटेगरी के मरीजों की फ्री सर्जरी होगी। उनका उपचार भी फ्री होगा और दवा व लैब टेस्ट के लिए भी कोई चार्ज नहीं किया जाएगा।
हालांकि, इनप्लांट सर्जरी में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत एक जनवरी 2014 से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
इसका लाभ लेने के लिए मरीजों को अपना आई कार्ड साथ लाना होगा। अभी तक फ्री सर्जरी की सुविधा सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को मिलती थी।
आर्थो इनप्लांट सर्जरी की फ्री सुविधा
जनरल अस्पताल में फ्री आर्थो इनप्लांट सर्जरी की सुविधा को पांच वर्गों में बांटा गया है।
बीपीएल कार्ड धारकों, अर्बन व स्लम एरिया के कार्डधारकों, एससी, हैंडिकैप भत्ता पाने वाले लोगों, रोड एक्सिडेंट में आने वाले किसी भी कैटेगरी के मरीज की फ्री आर्थो इनप्लांट सर्जरी होगी।
रोड एक्सिटेंड में शामिल दूसरे राज्यों के मरीजों को भी फ्री सुविधा मिलेगी, बशर्ते एक्सीडेंट के बाद वह पंचकूला जिले के अस्पतालों में इलाज करा रहा हो।
ये सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी
फ्री सर्जरी सभी कैटेगरी के लोगों की फ्री सर्जरी, जिसकी जिले के सरकारी अस्पतालों में सुविधा है। सिर्फ इनप्लांट सर्जरी फ्री में नहीं होगी।लैब टेस्ट जिले सरकारी अस्पताल में 30 तरह के टेस्ट होते हैं, जो सभी मरीजों के लिए फ्री होंगे। रेडियोग्राफी एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी सभी मरीजों के लिए फ्री इनडोर वार्ड में दाखिल होने वाले किसी भी मरीजों से वार्ड चार्ज नहीं लिया जाएगा। पहले जनरल वार्ड के लिए भी मरीजों को रोजाना 100 रुपये देने पड़ते थे।
हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक डा. एनके अरोड़ा ने बताया कि एक जनवरी 2014 से सभी कैटेगरी के मरीजों को निशुल्क सर्जरी, टेस्ट और मेडिसिन की सुविधा दी जाएगी। सिर्फ इनप्लांट सर्जरी में सभी को यह सुविधा नहीं मिलेगी।