फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 31 मार्च तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में शहर के शॉपिंग मॉल्स, सिनेमाघराें, कोचिंग सेंटरों, जिम, स्वीमिंग पूल आदि को बंद करने का निर्देश जारी किया था। प्रशासन की ओर से अब वीरवार को तत्काल प्रभाव से शहर के सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बंद करने का फैसला लिया गया है। फैसले पर तुरंत अमल करते हुए यूूटी का खेल विभाग हरकत में आ गया और विभाग ने दोपहर बाद सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर ताला जड़ दिया है और बाहर 31 मार्च तक बंदी का नोटिस भी लगा दिया है।
विज्ञापन

यूटी खेल विभाग इससे पहले अपने तीनों जिमाें पर ताले जड़ चुका है और स्वीमिंग पूल भी बंद कर चुका है। यूटी खेल विभाग के पास 3 हाईटेक जिम हैं, इनमें सेक्टर 42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम, लेक स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शामिल हैं। साथ ही सिटी के विभिन्न सेक्टरों में बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के स्वीमिंग पूलों को भी बंद किया जा चुका हैं। हालांकि अभी तक कोचों को छुट्टी नहीं दी है।
स्पोर्ट्स विभाग के यह कांप्लेक्स हुए बंद
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 42 में जहां पर हॉकी, कबड्डी, मुक्केबाजी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, वेट लिफ्टिंग, खो खो, फुटबॉल के सेंटर हैं, यह सभी बंद हैं। इसके साथ शहर के विभन्न सेक्टरों में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इनमें जैसे 56, 50, 43, 7, 34, 39, 38 वेस्ट, लेक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और मनीमाजरा कांप्लेक्स भी बंद हैं।
विज्ञापन

अभ्यास करने आए खिलाड़ी हुए निराश
वीरवार को जब वह दोपहर बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास करने पहुंचे तो सिक्योरिटी गार्ड की ओर से उन्हें बताया गया कि बाहर नोटिस लगा है कि आप 31 मार्च तक अभ्यास नहीं कर सकते। यह जानकर खिलाड़ी मायूस हो गए।
हमें खिलाड़ियों की सेहत की चिंता
प्रशासन के आदेशाें के तुरंत बाद शहर के सभी स्पोर्ट्स कांप्लेक्साें को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हमें अपने खिलाड़ियों के स्वास्थ की पूरी चिंता है। फिलहाल 31 मार्च तक यह कांप्लेक्स बंद रहेगा। -तेजदीप सिंह सैनी, डायरेक्टर, यूटी खेल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें