फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का आदेश, गैंगस्टर्स और कट्टरपंथियों के लिए इसी महीने पकोका लाएगी सरकार

Sat, 04 Nov 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब में गैंगस्टरों और कुख्यात अपराधियों से सख्ती से निपटने के लिए पकोका कानून इसी माह से प्रभावी हो सकती है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के नेतृत्व वाली कैबिनेट सब-कमेटी को पकोका (पंजाब कंट्रोल आफ ऑरगेनाइजड क्राइम एक्ट) कानून का मसौदा जल्दी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह नया कानून लागू होने के बाद राज्य पुलिस को सूबे में गैंगस्टरों और कुख्यात अपराधियों से सख्ती से निपटने का अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सब कमेटी को उक्त निर्देश बुधवार शाम सूबे की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में जारी किए। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान ही यह भी संकेत दिए कि पकोका कानून इस माह के आखिर में पेश किया जा सकता है। इस उच्चस्तरीय बैठक में कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, तृप्त बाजवा के अलावा सीएमओ के आला अधिकारी और राज्य पुलिस के डीजीपी समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विंग संभाल रहे पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

Captain Amarinder Singh
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने राज्य में संगठित अपराधों और गैंगस्टरों से निपटने के लिए पुलिस को अधिक शक्तियां दिए जाने का मुद्दा उठाया। डीजीपी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपराधिक गिरोहों और गुंडा तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस के हाथ और मजबूत करने की जरूरत है।

इसके लिए पकोका जैसा कानून अमल में लाना जरूरी है। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए कहा कि राज्य में गड़बडी़ पैदा करने और कानून को हाथ में लेने वाले गैंगस्टरों में कानून का डर पैदा करना जरूरी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित कानून यह यकीनी बनाएगा कि ऐसे गैंग्स्टरों के साथ सख्ती से निपटने के लिए पुलिस की राह में कोई रुकावट न बने।

शुक्रवार को सरकारी प्रवक्ता ने बैठक में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि भले ही प्रस्तावित कानून पुलिस को राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जरूरत के मुताबिक कोई भी कार्रवाई करने को अधिक शक्तियां देगा लेकिन इस कानून का दुरुपयोग रोकने के लिए निगरानी भी रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि गैंगस्टरों से निपटने के लिए पुलिस के हाथ मजबूत करने जरूरी है। प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार पकोका का दुरुपयोग या कानून के नाम पर मानवाधिकारों का हनन न होने को यकीनी बनाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें