आज लोगों के बहुत से जरूरी काम नहीं हो पाएंगे। बीमा से लेकर सड़क तक आज दिन भर सब कुछ बंद रहेगा। क्योंकि सभी यूनियन हड़ताल पर हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। इसमें चंडीगढ़ की सभी ट्रेड यूनियंस और कर्मचारी शामिल हैं।
आज पूरा दिन रैलियों और प्रदर्शनों का रहेगा। हड़ताल की तैयारी संगठनों ने पहले से ही कर रखी है। हड़ताल में बीमा, बैंक, जनरल इंश्योरेंस, बीएसएनएल, डाक विभाग, एजी ऑफिस, चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड, औद्योगिक मजदूर, परिवहन, बिजली, पानी, सड़क आदि के कर्मचारी हड़ताल पर होंगे।
सीटीयू वर्कर्स यूनियन के नेताओं का दावा है कि दो सितंबर को एक भी बस नहीं चलेगी। इंप्लाइज फोरम के कन्वीनर राजीव सहगल ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा के आम चुनाव में किए वादों को भूल गए।
डायरेक्टर ऑफिस में सीटीयू वर्कर्स यूनियन ने गेट रैली कर कहा कि बुधवार को सीटीयू की एक भी बस नहीं चलेगी। हड़ताल को रोकने के प्रशासन ने कुछ भी नहीं किया।