फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप ये बने चैंपियन

Fri, 23 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप में आंध्र प्रदेश ने बीएसएफ को 2-0 से हराकर टीम इवेंट का फाइनल जीतने में कामयाबी पाई। टीम इवेंट के फाइनल के बाद वीरवार को अन्य वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


ओपन सिंगल्स सेमीफाइनल में आईटीबीपी के अक्षय ने आईटीबीपी के एनआर श्रीमरे को 8-4 और पंजाब के आशीष कपूर ने बीएसएफ के आयुब खान को 8-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

वेटरन सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच में आंध्र प्रदेश के सती राजू ने बीएसएफ के एचएस तोलिया को 8-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। डबल्स के फाइनल मैच में अब्दुल रज्जाक और एसएम शर्मा ने एसएस कुंवर-हरभजन सिंह की जोड़ी को 9-3 से हराकर टाइटल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में वेटरन सिंगल्स के फाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में खेला जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें