फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर खुलकर बोले इमाम, अलगाववादियों के खिलाफ आक्रामक तेवर

Tue, 09 May 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक - फोटो : InShorts
विज्ञापन
ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम तीन तलाक को लेकर खुलकर बोले, वहीं उन्होंने अलगाववादियों के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए। चीफ इमाम डॉ. उमेर अहमद इल्यासी ने मुस्लिम समाज में तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि यह किसी भी सूरत में गलत है। यह समाज को तोड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इतना ही नहीं महिलाओं को भी अपनी जिंदगी जीने का अधिकार होना चाहिए और इस दिशा में खुद निर्णय लेना चाहिए।

वे सोमवार को अंबाला कैंट स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर कहा कि यह क्षेत्र भारत का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादियों को भी पाकिस्तान भेज देना चाहिए

कश्मीर हिंसा
चीफ इमाम ने कहा कि अलगाववादियों को भी पाकिस्तान भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर के हालात चिंताजनक हैं। आज कश्मीर का युवा हाथों में पत्थर ले रहा है, जबकि जरूरत है कि इनके हाथों में कलम होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत मजबूत हो, हम सबको सामूहिक रूप से ऐसे कार्य करने चाहिए। हम चाहते हैं कि भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बने। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों से जो सरकारें सत्ता में रही हैं, उन्होंने समाज को तोड़ने का काम किया है जिससे यह समाज पिछड़ गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का निर्णय काफी बेहतर है और इससे सरकार व सेना का मान भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की हरकतों का भारतीय सेना व सरकार मुंहतोड़ जवाब दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें