फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में सभी मंजिलों पर मिलेगा 24 घंटे पानी, मेयर ने गिनाई उपलब्धियां

Fri, 30 Dec 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में मेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगले वर्ष शहर के लोगों को रोजाना हर मंजिल पर 24 घंटे पानी मिलेगा। सड़क निर्माण के लिए व अन्य कार्यों के गुणवत्ता की जांच के लिए मोबाइल क्वालिटी कंट्रोल लैब का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह बात मेयर अरुण सूद ने वीरवार को सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू में प्रेस कांफ्रेंस में कही। मेयर  ने इस दौरान अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। 

उन्होंने कहा कि 14 वर्ष तक कांग्रेस के कुशासन से शहर के विकास को धक्का लगा। उन्होंने कहा कि वही कर्मचारी और अधिकारी हैं लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण वह काम करवा पाए। 
विज्ञापन

बताई क्या हैं उपलब्धियां

पार्षदों के साथ मेयर - फोटो : अमर उजाला
इस उपलब्धि में उनका बड़ा रोल नहीं है। इसमें नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों का बड़ा रोल है। सूद ने कहा कि उनका कार्यकाल सबसे छोटा रहा। उन्होंने आठ जनवरी 2016 को कार्यभार संभाला और 14 नवंबर 2016 को नगर निगम चुनाव को लेकर कोड ऑफ कंडक्ट लग गया।

यह है उपलब्धियां
शहर के लोगों को 24 गुणा सात दिन पानी मिलेगा। इसके लिए कजौली वाटर वर्क्स से अतिरिक्त 29 एमजीडी पानी लाने का काम शुरू हो चुका है। फेज-5 और छह का काम शुरू हो चुका है।

शहर के कई भागो में लोगों को पीने के लिए पानी का वाटर एटीम लगाया गया है। यह कम दाम पर उपलब्ध कराया गया है। अमरुत वाटर सप्लाई स्कीम के तहत पुनर्वास कालोनियों जिसमें डड्डू माजरा, मलोया, राम दरबार इंदिरा कालोनी में पाइप लाइन बाहर शिफ्ट कराया गया है। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में मंजिल लेवल पर पानी का कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन

अबतक हुए ये अहम काम

पार्षदों के साथ मेयर - फोटो : अमर उजाला
छबील के लिए मुफ्त पानी का नगर निगम ने इंतजाम किया है, ताकि लोगों को दूषित पानी से बचाया जा सके। फायर स्टेशन में हर समय पानी की उपलब्धता के लिए ट्यूबवेल लगाया गए हैं। 14 अतिरिक्त ट्यूबवेल लगाया गया है ताकि लोगों पानी का संकट न रहे। दीप कांप्लेक्स में वहां के लोगों को पानी का कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया गया है। शहर में टर्शरी वाटर सप्लाई का काम शुरू हो चुका है। 15 किलोमीटर की लाइन डाली जा चुकी है। इसके अलावा 46 किलोमीटर की पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया है। सीवरमेन को सफाई के सेफ्टी के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। मनीमाजरा के ओपन नाला को कवर किया जाएगा। 1.12 किलोमीटर लंबा आरसीसी बॉक्स चैनल बनेगा। इस पर काम जल्द शुरू किया जाएगा। स्टार्म वाटर लाइन को सुपर सक्शन मशीन से सफाई होगी ताकि बारिश में सड़कों पर पानी जमा न हो। स्टार्म वाटर डेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। सेक्टर-35 की मार्केट, सेक्टर-38 सी और डी,  सेक्टर-39 और 40, मलोया में एसडब्ल्यूडी सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इन जगहों पर अतिरिक्त पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-15, 22, 23, 35, 37, 38, 39 और 40 में नई रोड गली का निर्माण और रिपेयर होगा। जापानी गार्डन का निर्माण किया गया। ओपन एयर जिम बनाया गया। कई पार्क और ग्रीन बेल्ट विकसित किया गया। स्ट्रीट लाइट की सुविधा को बढ़ाया गया। लोगों की सुविधाओं के लिए शहर के कई भागों में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया गया। और कई काम चल रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अतिरिक्त मैनपावर लगाया गया। मेयर मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया। सिटीजन चार्टर लागू किया गया। स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें