फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: 58 वर्ष से अधिक उम्र के डॉक्टरों को सेवा विस्तार, दो मेडिकल कॉलेज के नाम बदले

Wed, 23 Sep 2020 09:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार भी मुस्तैद है। पंजाब सरकार ने 58 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम उम्र के सभी डॉक्टरों को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया है। इन सभी डॉक्टरों की सेवा एक अक्टूबर से 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। इस बात की जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी है।

विज्ञापन




कपूरथला और होशियारपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के नाम बदले 
पंजाब मंत्रिमंडल ने सरकारी मेडिकल कॉलेज कपूरथला का नाम बदलकर श्री गुरु नानक देव जी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और सरकारी मेडिकल कॉलेज होशियारपुर का नाम शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस रखने की मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने श्री गुरु नानक देव जी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सोसायटी कपूरथला और शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस होशियारपुर की रजिस्ट्रेशन को भी मंजूरी दे दी है, जिससे मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन और रूल्ज एंड रेगुलेशन ऑफ सोसायटी के मुताबिक इन मेडिकल संस्थाओं को प्रभावी ढंग से चलाया जा सके।

इसे भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें