फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकसूदां थाना ब्लास्ट का मास्टर माइंड तीन दिन की रिमांड पर, दो अन्य आरोपी भेजे गए जेल

Wed, 13 Mar 2019 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जालंधर के मकसूदां थाने पर हमला करने वाले आतंकी संगठन अंसार-गजवा-तुल-हिंद के तीन आरोपियों को मंगलवार को मोहाली स्थित स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल कोर्ट ने हमले के मास्टर माइंड आरोपी आमिर नजीर मीर को 3 दिन के रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया। दो अन्य आरोपियों फाजिल बशीर पिंचू और शाहिद कयूम को जूडिशियल रिमांड पर कपूरथला सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना मकसूदां पर 14 सितंबर 2018 को आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। थाने पर 4 ग्रेनेड फेंके गए थे। जिसमें पंजाब पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में कश्मीर के जिला पुलवामा के रहने वाले फाजिल बशीर पिंचू और शाहिद कयूम को गिरफ्तार किया था। ये दोनों जालंधर में बीटेक कर रहे थे। 

एनआईए के अनुसार ये दोनों आतंकी संगठन अंसार-गजवा-तुल-हिंद के प्रमुख जाकिर मूसा के संपर्क में थे। इस मामले के दो अन्य आरोपी रऊफ अहमद मीर औैर उमर रमजान 22 दिसंबर को दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में मारे गए थे। ये दोनों भी पुलवामा जिले के ही रहने वाले थे। 
विज्ञापन

6 मार्च को गिरफ्तारी के बाद मीर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। 

जहां से उसे एनआईए की रिमांड में भेज दिया गया था। इसी के साथ ही कयूम और पिंचू को भी ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया था। मंगलवार को इन तीनों को मोहाली में एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से फाजिल बशीर पिंचू और शाहिद कयूम को वापस जूडिशियल रिमांड पर कपूरथला सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इन दोनों को 20 मार्च को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। जबकि आमिर नजीर मीर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया गया। 

इस मामले की जांच पिछले साल दिसंबर में एनआईए को सौंपी गई थी। एनआईए ने बीती 6 मार्च को पुलवामा जिले के अवंतीपुरा के ददसारा निवासी आमिर नजीर मीर को गिरफ्तार किया था। एनआईए के मुताबिक मीर इस आतंकी हमले का मास्टर माइंड है। मीर ने ही हमले में इस्तेमाल ग्रेनेड उपलब्ध करवाए थे 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें