फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर छीनी इनोवा, हाई अलर्ट पर रणजीत सागर बांध, पर्यटकों के भी आने-जाने पर पाबंदी

Thu, 15 Nov 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

पंजाब के पठानकोट में इनोवा गाड़ी छीनने के बाद हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रणजीत सागर डैम परियोजना की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बांध के प्रत्येक स्थानों पर विशेष कड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया गया है। वहीं क्विक रिएकशन टीम केी दो विशेष टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। ये सभी आधुनिक हथियारों से लैस हैं। इसके अलावा पावरफुल सीसीटीवी कैमरे हर स्थिति पर निगाह बनाए हैं। 

विज्ञापन


बांध परियोजना के चेक पोस्ट नंबर 9 और 14 पर किसी भी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं है। इसी के तहत रणजीत सागर बांध परियोजना के एसई हेडक्वार्टर सुधीर गुप्ता और परियोजना के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल बीएस रियाड़ ने टीम सहित बांध परियोजना का दौरा कर हर चीज का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी ली। 

एक्सईएन नरेश महाजन ने बताया कि माधोपुर में जहां से गाड़ी छीनी गई वह एरिया डैम से चंद दूरी पर है। एहतियातन तौर पर ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सुधीर गुप्ता ने बताया कि रणजीत सागर बांध परियोजना को पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर आने-जाने वाले कर्मचारियों को भी पूरी चेकिंग के बाद पहचान पत्र दिखाने के बाद अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक पुलिस क्यूआरटी गाड़ी और एक गाड़ी आधुनिक हथियारों से लैस 24 घंटे गश्त लगा रही है। उन्होंने बताया कि हम लगातार जिला एवं पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं। इस मौके पर रणजीत सागर बांध परियोजना के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल बीएस रियाड़ ने बताया कि उनके प्रशिक्षित जवान हर स्थिति पर नजर रखे हैं तथा जवान हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें