फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली पुलिस को मिला आतंकी हमले का इनपुट, जिले के सभी थाने व चौकियों में अलर्ट

Mon, 12 Dec 2022 10:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

एसपी सिटी आकाशदीप ओलक ने इस तरह की धमकी की खबर की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस की तरफ से सरकारी इमारतों पर आतंकी हमलों का पहले से ही इनपुट था। इसके बाद आला अधिकारियों ने सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए यह बैठक की है।
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन में आरपीजी हमले के बाद अब रविवार को मोहाली पुलिस को भी आतंकी हमले का इनपुट मिला है। हमले के इस इनपुट के बाद जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया है। सनेटा पुलिस चौकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को रात के समय थाने में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। सोमवार दोपहर को डीआईजी (रूपनगर) ने जिले के एसएसपी, एसपी, डीएसपी व थाना प्रभारियों के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन


पुलिस को रविवार देर रात सोहाना थाने की पुलिस चौकी सनेटा पर आतंकी हमले का इनपुट मिला। हमले के इनपुट के बाद जिले की पुलिस हरकत में आ गई। सभी पुलिस थाने व चौकियों को अलर्ट कर दिया गया। सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को रात के समय ज्यादा से ज्यादा स्टाफ के साथ थाने में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया। पुलिस के आला अधिकारी चौकी की सुरक्षा का जायजा लेने रात को मौके पर पहुंचे। सुबह होते होते चौकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश 
डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं नशीली दवा से संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान जिले के सरकारी भवनों की सुरक्षा, जनता की समय पर सुनवाई, आम जनता को भ्रष्टाचार मुक्त सेवा प्रदान करने के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को बताया कि हर 15 दिन के बाद इस तरह की समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति रहता है या कोई संदिग्ध वाहन है या कोई मादक पदार्थ का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

धमकी की पुष्टि नहीं, सुरक्षा की समीक्षा की बैठक: एसपी सिटी 
एसपी सिटी आकाशदीप ओलक ने इस तरह की धमकी की खबर की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस की तरफ से सरकारी इमारतों पर आतंकी हमलों का पहले से ही इनपुट था। इसके बाद आला अधिकारियों ने सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए यह बैठक की है।

डीआईजी ने किया डेराबस्सी थाने का दौरा 
डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने डेराबस्सी थाने की सुरक्षा का जायजा लिया। उनके साथ एसएसपी संदीप गर्ग और एसपी (ग्रामीण) नवरीत सिंह विर्क, एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण अहलूवालिया उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने आसपास के रिहायशी इलाके के घरों व थाने के सामने बने फ्लाईओवर का भी जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह रोज की तरह यहां थानों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तरनतारन जिले में हुए हमले के बाद राज्य के सभी थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसकी समीक्षा भी की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें