फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 राउंड गोलियों से दहला खेवड़ा, शराब ठेकेदार को मारी 32 गोलियां, पोस्टमार्टम करने वाले भी स्तब्ध

Thu, 14 Mar 2019 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक नरेंद्र सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन

सोनीपत के गांव खेवड़ा में सर्विस स्टेशन पर गाड़ी धुलाई कराने गए शराब ठेकेदार की तीन बाइक सवार छह हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी करके हत्या कर दी। शराब ठेकेदार पर करीब चालीस राउंड फायर किए गए जिसमें करीब 32 गोलियां उसको लगी हैं। वारदात शराब ठेके को लेकर हुए झगड़े में अंजाम दी गई है। पुलिस ने झज्जर में तैनात हेड कांस्टेबल एवं शराब ठेकादार के मौसेरे भाई, कुख्यात राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा समेत आठ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव खेवड़ा निवासी शराब ठेकेदार नरेंद्र (32) गुरुवार सुबह अपने भाई संजय के साथ सफारी गाड़ी लेकर गांव के अड्डे पर स्थित दादा सर्विस स्टेशन पर गया था। नरेंद्र वहां बैठकर अपनी गाड़ी की धुलाई कराने लगा। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार होकर आए छह हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक गोली मारने के चलते नरेंद्र भागकर सर्विस स्टेशन के कमरे में घुस गया। जिस पर हमलावरों ने अंदर जाकर उसे गोलियों से छलनी कर दिया।

 बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। नरेंद्र के भाई संजय ने उसे तुरंत अपने भाई को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संजय के बयान पर उसके मौसेरे भाई व झज्जर पुलिस में हेड कांस्टेबल गांव खेवड़ा निवासी सूरज, कुख्यात राजू बसौदी, अक्षय पलड़ा व पांच अन्य पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर मिले 50 घाव, अंदर मिली 22 गोलियां 

घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेंद्र के शरीर पर 50 घाव मिले हैं। साथ ही एक्सरे में उसके शरीर के अंदर 22 गोलियां मिली हैं। जिसमें से 15 गोलियों को ही निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि उसे लगभग 32 गोलियां लगी हैं। अन्य गोली लगकर शरीर के आरपार हो गईं। पोस्टमार्टम टीम ने बताया कि उनके सामने यह पहला मामला आया है जिसमें एक व्यक्ति को इतनी गोलियां मारकर हत्या की गई है। 

शराब ठेके को लेकर एक साल पहले हुई थी कहासुनी 
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब एक साल पहले नरेंद्र ने बसौदी व गढ़ मिरकपुर में शराब के ठेके लिए थे। जिसे लेकर राजू बसौदी ने उसे धमकी दी थी। उसके बावजूद नरेंद्र ने वहां शराब के ठेके खोले थे। जिसे लेकर उनमें रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि राजू बसौदी व अक्षय पलड़ा के कहने पर नरेंद्र के मौसेरे भाई सूरज ने पांच अन्य युवकों के साथ मिलकर अब वारदात को अंजाम दिया है। 

गांव खेवड़ा में शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या की गई है। उसके भाई के बयान पर तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का पटाक्षेप किया जाएगा।  -हरेंद्र सिंह, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें