फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांक्ष हत्याकांड: अदम्य सिंह राठौड़ को गवाही के लिए समन

Thu, 16 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Akansh Murder - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हिमाचल के सीएम वीरभद्र की पत्नी के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या मामले में आरोपी हर मेहताब सिंह उर्फ फरीद के खिलाफ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में बुधवार से ट्रायल शुरू हो गया। पहले दिन केस में दो पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


 वहीं, अदालत ने अगली सुनवाई के लिए शिकायतकर्ता अदम्य सिंह राठौड़ को गवाही के लिए समन किया हैं। केस की अगली सुनवाई 29 नवंबर को दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। केस में अदम्य की गवाही सबसे अहम मानी जा रही है। हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद के खिलाफ जिला अदालत ने सात नवंबर को ही हत्या की धारा (302) के तहत आरोप तय किए थे। बुधवार से केस का ट्रायल शुरू हुआ।

पहले दिन थाना पुलिस की ओर से एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के बयान दर्ज किए गए। इनमें एक मालखाना मुंशी और दूसरा घटनास्थल का नक्शा बनाने वाला ड्राफ्टमैन था। वहीं, केस में सबसे अहम अब शिकायतकर्ता अदम्य सिंह राठौड़ का बयान माना जा रहा है। वही केस में आई विटनेस भी है। 
विज्ञापन


बता दें कि छह मई को थाना पुलिस ने अदालत में हर मेहताब के खिलाफ चालान दाखिल किया था। इसमें पुलिस ने अदम्य को शिकायतकर्ता और उसके तीन दोस्तों को आई विटनेस बनाया था। इसके अलावा केस में कुल 41 गवाह शामिल हैं।
विज्ञापन

यह है मामला

- फोटो : अमर उजाला
वीरभद्र सिंह की पत्नी का भतीजा और सोलन निवासी अकांश सेन सेक्टर-9 में नेशनल शूटर राजा सिद्धू के घर पर रुका हुआ था। अकांश ने एक महीने पहले ही पार्टनरशिप में सेक्टर-9 में बूमबाक्स कैफे खोला था। आठ फरवरी की रात सिद्घू के घर पर पार्टी थी। इसमें फरीद और बलराज भी आए हुए थे। अकांक्ष के साथ उसका दोस्त शेरा भी था।

पार्टी के दौरान शेरा और दोनों आरोपियों में पुरानी किसी बात पर बहस हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। उस समय बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया गया। इसके बाद अकांक्ष सेन और उसका भाई अदम्य सिंह राठौड़ वहां से सेक्टर-18 आ गए।

सुबह पांच बजे अकांक्ष ने एक दोस्त करन को सेक्टर-18 बुलाया और सेक्टर-9 दोबारा देखने पहुंच गए कि उसके बाद कोई झगड़ा तो नहीं हुआ। उनको वहां देखते ही बलराज गुस्से में आ गया और बीएमडब्लू कार में बैठा। उसके साथ फरीद भी बैठ गया। बलराज ने तेज गति से बीएमडब्लू कार अकांक्ष पर चढ़ा दी।

उसका भाई अदम्य राठौड़ और उसके दोस्त उसे फौरन पीजीआई ले जाया गया। घटना के बाद से वह कोमा में था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। 10 फरवरी को अकांक्ष ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लांडरां निवासी हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद और सोहाना निवासी बलराज सिंह रंधावा के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था। रंधावा को अदालत भगोड़ा करार दे चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें