फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से जुड़ने लगे बीज घोटाले के तार, सीएम मनोहर लाल से मिले अकाली नेता, जांच की मांग की

Fri, 05 Jun 2020 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • सीएम मनोहर लाल से मिले पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल
  • पंजाब में बीज आपूर्ति करने वाली फर्म करनाल में घर के पते पर पंजीकृत
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल, सुखबीर सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बड़े स्तर पर सामने आए बीज घोटाले के तार हरियाणा से जुड़ने लगे हैं। जिस फर्म ने बीज की आपूर्ति पंजाब में की है, उसके करनाल में एक घर के पते पर पंजीकृत होने की सूचना है। करनाल सीएम मनोहर लाल का विधानसभा क्षेत्र है, घोटाले की सारी परतें खुलकर सामने आएं, इसलिए पंजाब के अकाली नेताओं ने गुरुवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के पास दस्तक दी। 

विज्ञापन


पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के नेतृत्व में बिक्रम मजीठिया व दलजीत चीमा समेत एक प्रतिनिधिमंडल शाम लगभग चार बजे सीएम मनोहर लाल से उनके निवास पर मिला। इस मुलाकात को पंजाब में किसानों को नकली बीज वितरित करने के घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। 


यह भी पढ़ें- बीज घोटाले में एसआईटी को मिली बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड लक्की ढिल्लों गिरफ्तार
विज्ञापन


अकाली दल इस मामले में पंजाब सरकार पर हमलावर है और उसकी मुश्किलें बढ़ाने में जुटा है। अन्य वहीं विपक्षी दलों ने भी पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पंजाब में अकाली दल-भाजपा का गठबंधन है, इसलिए अकाली नेताओं ने बीज आपूर्ति करने वाली फर्म के करनाल में पंजीकृत होने पर उच्च स्तरीय जांच की मांग सीएम मनोहर लाल से की है। सीएम ने अकाली दल की मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

बीज घोटाले के एक आरोपी की लुधियाना में गिरफ्तारी के बाद शिरोमणि अकाली दल ने बड़ा दावा किया है। अकाली दल ने धान के नकली बीज की आपूर्ति होने से किसानों को चार हजार करोड़ का घाटा होने की संभावना जताई है। पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कथित तौर पर घोटाले से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग रखी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि घोटाले को देखते हुए पंजाब सरकार को इसकी जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से करानी चाहिए। बता दें कि पंजाब पुलिस ने रविवार को लुधियाना में एक दुकान के मालिक को नकली बीज बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें