फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मजबूत होगा अकाली दल, सुखबीर को कमान

Sat, 30 Jan 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल अब चंडीगढ़ में विस्तार करेगा, पार्टी को यूटी में मजबूत बनाया जाएगा। इसकी कमान खुद डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने संभाल ली है। उनका मुख्य फोकस यूथ पर है।
विज्ञापन


सुखबीर ने यूटी में पार्टी कैडर को मजबूत करके भाजपा के साथ मिलकर निगम चुनाव दमदार तरीके से लड़ने की योजना बनाई है। सुखबीर ने हाल ही में अपने निवास पर बड़ी संख्या में दूसरी पार्टियों के नौजवानों को शिअद में शामिल करवाया। जोकि कांग्रेस और बसपा से संबंधित थे।

उन्होंने कहा कि निगमों व बोर्डों में नौजवानों को उचित नुमाइंदगी दी गई है। राज्य यूथ वेलफेयर बोर्ड की भी स्थापना की गई है। अकाली दल ने पंजाब में अपने यूथ विंग और छात्र संगठन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया को मजबूत कर लिया है। चंडीगढ़ और दिल्ली के शिक्षण संस्थानों में भी एसओई की मजबूत उपस्थिति है। जल्द ही चंडीगढ़ में पार्टी नौजवानों की बड़ी रैली करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें