श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह और रागी भाई गुरजीत सिंह के बीच पैदा हुए विवाद को सुलझाने से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरजीत सिंह ने इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी का पद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से बड़ा होता है।
इसलिए वह इस मामले की सुनवाई नहीं कर सकते। रागी सिंह इस मामले को एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल के पास ले जाएं और बातचीत कर मामले को सुलझाएं। कुछ दिन पहले ज्ञानी जगतार सिंह और रागी गुरजीत सिंह के बीच विवाद हो गया था।