फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना पर 12 फुट लंबा अजगर देख पर्यटकों के होश उड़े, आप भी देखिए

Tue, 26 Jul 2016 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
Ajgar Python Snake - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ सुखना लेक पर 12 फुट लंबा अजगर देख पर्यटकों के होश फाख्ता हो गए। वन विभाग की टीम पहुंची तो 15 मिनट में उसे काबू कर लिया गया। अजगर रेग्युलेटरी एंड के पास बनी झाड़ियों में लेटा हुआ था। सैर करने आए लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने वन विभाग से संपर्क किया। कुछ ही देर में विभाग के सांप पकड़ने में माहिर अशरफ और मेंहदी हसन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


मात्र 15 मिनट के भीतर दोनों ने अजगर को काबू कर लिया और उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया। सुखना पर सैर करने आए लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे जब वे रेग्यूलेटरी एंड के पास थे तो झाड़ियों के पास अजगर लेटा हुआ था। इसे देखते ही लोग घबरा गए और सुखना पर स्थित पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस के पास वन विभाग के नंबर थे। उन्होंने नंबर पर बात की तो बताया गया कि कुछ ही देर में कर्मचारी पहुंच जाएंगे। 15 मिनट के भीतर अशरफ और मेंहदी पहुंच गए। उन्होंने बहुत ही सावधानी से उसका मुंह पकड़ा और उसे दबोच कर बोरे में डालकर नेपली के जंगल में छोड़ दिया।

कुंदन स्कूल से कॉमन कैरेट भी दबोचा
वन विभाग की टीम ने सेक्टर 46 स्थित कुंदन स्कूल से कॉमन कैरेट को दबोचा। स्कूल के कर्मचारियों ने देखा कि स्कूल के मैदान में लगे पेड़ के पास सांप लेटा हुआ है। कर्मचारियों ने प्रिंसिपल को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने वन विभाग की टीम को फोन कर सूचित किया कि उनके स्कूल के ग्राउंड में सांप है। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ लिया। कॉमन कैरेट सबसे जहरीला सांप है। इसके काटने से 90 फीसदी लोग अपनी जान गंवा देते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें