भवेश गौड़ ने निहित को 2-0 से हराकर आयटा टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चंडीगढ़ क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में भवेश ने निहित को पहले सेट में 6-3 तथा दूसरे सेट में 6-3 से हराया। अभिषेक ने अनुराग को 6-3, 6-7 व 6-3, पर्थ ने रूबल को 6-3, 6-3, ध्रुव ने युगल को 6-3, 4-6 व 6-3 से पराजित किया।
महिला वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हर्षिता ने निकिता को 6-0, 4-6 व 6-4, हरसिमरन कौर ने अर्शप्रीत कौर को 6-4, 6-4,ललिता ने रीहाना को 6-0, 6-0, अंकिता ने दीपशिखा को 6-4, 6-4, प्रिंकले ने नीरू को 6-2,6-7 व 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।