अब प्राइसवार में एयरलाइन कंपनियां भी उतर पड़ी हैं। गर्मियों के सीजन से पहले ही स्पाइसजेट ने अपने किराए में 75 फीसदी की कटौती कर दी है। यह किराए 26 फरवरी तक की बुकिंग पर घटाए गए हैं।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार यदि दो दिन तक की बुकिंग की गई तो समझो मुंबई और दिल्ली के लिए सिर्फ एक हजार रुपये से तीन हजार रुपये में यात्रा हो जाएगी।
इस दौरान बुक करवाए गए टिकटों के लिए ट्रेवलिंग एक अप्रैल से तीस जून तक मान्य होगी। स्पाइसजेट की वेबसाइट के अनुसार चंडीगढ़ से मुंबई के लिए किराया पांच हजार रुपये तक होगा जबकि मुंबई से दिल्ली तक का किराया 3186 रुपये ही होगा। स्पाइसजेट के किराए कुछ समय पहले दस हजार रुपये तक पहुंच गए थे।
नई दिल्ली से गोवा का किराया 3737 रुपये होगा जबकि यही किराया कुछ समय पहले 11148 रुपये तक था। स्पाइसजेट का यह किराया सुपर समर सेल के अंतर्गत है। स्पाइसजेट का यह आफर बेस फेयर और फ्यूल सरचार्ज पर है। इस दौरान सभी फीस और टैक्स ग्राहकों से लिए जाएंगे।
स्पाइसजेट की तुलना में इंडिगो का किराया करीब दो हजार रुपये से शुरू होता है। इसका किराया मुंबई दिल्ली, मुंबई गोवा और बंगलूरू हैदराबाद के लिए तीन हजार रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। स्पाइसजेट का डिस्काउंट 35 फीसदी से लेकर 75 फीसदी तक है।
नई दिल्ली
सुपर समर फेयर-713 रुपये
लोएस्ट रेगुलर फेयर-950 रुपये
लास्ट मिनट फेयर-2750 रुपये
मुंबई
लोएस्ट फेयर-1800 रुपये
लास्ट मिनट फेयर-5650 रुपये