समर वैकेशन शुरू होते ही अधिकतर विमानन कंपनियों ने टिकट के दाम दोगुने से अधिक बढ़ा दिए हैं। खासतौर पर जम्मू, मुंबई, जयपुर, दुबई और बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 38 फ्लाइटों का संचालन होता है।
टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक सुधीर कुमार ने बताया कि दिल्ली का टिकट 15 दिन पहले 2200 रुपये था। लेकिन अब टिकट की कीमत चार से छह हजार के बीच है। वहीं मुंबई का टिकट पहले 3500 रुपये था जो अब बढ़कर सात हजार हो गया है।
इसी तरह बंगलूरू का टिकट 6500 और जयपुर का टिकट चार हजार रुपये हो गया है। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरुण ने बताया कि गर्मी में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं।