स्काईमेट के विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी हलचलों की सक्रियता बढ़ने से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी से दिन और रात का तापमान गिर सकता है। इसके साथ ही मौसम सर्द होता जाएगा।
मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए लोग
शुक्रवार शाम को करवा चौथ के मौके पर बाजारों में निकले शहरवासी अपने मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए। फसली अवशेष को जलाने के कारण धुआं उठने से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी धान की कटाई में तेजी नहीं आई है। दीपावली पर पटाखों और फसली अवशेष जलाने पर वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो सकती है।
| शहर |
वायु गुणवत्ता सूचकांक (पीएम 2.5) |
| सिरसा |
342 |
| हिसार |
297 |
| जींद |
295 |
| गुरुग्राम |
279 |
| करनाल |
261 |
| पानीपत |
261 |
| पलवल |
260 |
| रोहतक |
259 |
| मानेसर |
252 |
| फरीदाबाद |
245 |
| यमुनानगर |
240 |
| बहादुरगढ़ |
229 |
| सोनीपत |
217 |
न जलाएं पराली, फसली अवशेष का करें प्रबंधन
अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में धान की पराली व अन्य फसलों के अवशेषों को न जलाएं। फसलों के अवशेष का उचित प्रबंधन करें। धुएं व गैस का चैंबर बनने से सांस, त्वचा और आंखों की बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है। धुएं के कारण राजमार्गों पर दुर्घटना होने का डर रहता है। आसपास के क्षेत्रों में भी आग लगने का खतरा रहता है। मिट्टी में मित्र कीटों में कमी हो जाने के कारण उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। पशुओं के चारे में कमी आती है।