फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश की वजह से एयर क्वालिटी में आया सुधार, चंडीगढ़ से दिखी कसौली की पहाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानसून की बारिश ने प्रदूषण को भी धो डाला। सोमवार के बाद मंगलवार शाम को हुई बारिश का असर चंडीगढ़ के वायु गुणवत्ता पर दिखा। आसमान इतना साफ हो गया कि चंडीगढ़ से करीब 70 किलोमीटर दूर कसौली की पहाड़ियां भी एकदम साफ नजर आईं।
विज्ञापन

बारिश के बाद चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तीनों सेंटरों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से कम दर्ज किया गया। रात 11:00 बजे सेक्टर-22 के सेंटर पर एक्यूआई 64, सेक्टर-25 में 65 और सेक्टर-53 के सेंटर पर 76 दर्ज किया गया। 100 से कम एक्यूआई अच्छे की श्रेणी में आता है और इसे ग्रीन रंग के रूप में दर्शाया जाता है।
चंडीगढ़ में अमूमन बारिश के बाद पहाड़ियां नजर आने लगतीं हैं, लेकिन मंगवार को आसमान इतना साफ हो गया कि कसौली की पहाड़ियां भी साफ दिखाई देने लगीं। इससे पहले ऐसा कोविड-19 की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला था, जब एयर क्वालिटी इंडेक्स 36 के करीब दर्ज किया जा रहा था। इसके पीछे कई कारण बताए गए थे। कोरोना वायरस से लगे लॉकडाउन में गाड़ियां भी नहीं चल रहीं थीं और सड़कों पर आवाजाही भी बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें