फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मियों को राहत: PGI में मिलेगा कैशलेस उपचार, सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम में किया गया शामिल

Wed, 28 Jun 2023 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अकेले चंडीगढ़ में दो हजार से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी हैं और लगभग इतने ही पेंशनर। वहीं पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अलावा साथ लगते अन्य राज्यों से भी लोग उपचार के लिए पीजीआई पहुंचते हैं।
विज्ञापन
pgi chandigarh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के कर्मचारियों, उनके आश्रितों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने पीजीआई चंडीगढ़ को सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) के तहत कैशलेस उपचार की श्रेणी में अधिसूचित कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की मौजूदगी में मंगलवार को नई दिल्ली में (इंस्टीट्यूट्स ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस (आईएनआई) और सीजीएचएस के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समझौता हुआ।

विज्ञापन


पीजीआई के अलावा देश में एम्स नई दिल्ली और जेआईपीएमईआर पुडुचेरी को भी सीजीएचएस के तहत शामिल किया गया गया है। इन राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को उपचार के बाद रिइंबर्समेंट के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पीजीआई चंडीगढ़ में अब लाभार्थियों को कैशलेस उपचार मिल सकेगा।

चंडीगढ़ में हैं दो हजार से ज्यादा केंद्रीय कर्मी 
अकेले चंडीगढ़ में दो हजार से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी हैं और लगभग इतने ही पेंशनर। वहीं पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अलावा साथ लगते अन्य राज्यों से भी लोग उपचार के लिए पीजीआई पहुंचते हैं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने चंडीगढ़ के 29 सेक्टर के अलावा पंचकूला में एक सीजीएचएस केंद्र का शुभारंभ किया था, लेकिन पीजीआई में अब हर तरह के टेस्ट और उपचार की सुविधा कैशलेस मिलने से केंद्रीय कर्मियों को राहत मिलेगी। इस नई पहल के साथ सीजीएचएस लाभार्थियों को अग्रिम भुगतान करने और सीजीएचएस से प्रतिपूर्ति मांगने की परेशानी के बिना इन चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया से समय की बचत होगी, कागजी कार्रवाई कम होगी और व्यक्तिगत दावों के निपटान में तेजी आएगी। पहले पीजीआई में इलाज का लाभ उठाने वाले सीजीएचएस पेंशनभोगी लाभार्थियों को पहले भुगतान करना पड़ता था और बाद में सीजीएचएस से प्रतिपूर्ति का दावा करना पड़ता था।

ये मिलेंगी सुविधाएं और यह होगी प्रक्रिया

  • सीजीएचएस पेंशनभोगियों और लाभार्थियों की अन्य पात्र श्रेणियों के लिए बाह्य रोगी विभागों (ओपीडी), जांच और इनडोर उपचार में कैशलेस उपचार उपलब्ध होगा
  • सीजीएचएस पेंशनभोगियों और अन्य पात्र लाभार्थियों के लिए क्रेडिट बिल जारी करेंगे और सीजीएचएस बिल प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर भुगतान करेगा
  • सीजीएचएस लाभार्थियों को इन संस्थानों में इलाज के लिए वैध सीजीएचएस लाभार्थी आईडी कार्ड प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश दिया जाएगा
  • सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए अलग हेल्प डेस्क और अकाउंटिंग सिस्टम बनाए जाएंगे
  • इन संस्थानों में डॉक्टरों की ओर से निर्धारित दवाएं, चाहे ओपीडी उपचार के लिए या छुट्टी के समय, सीजीएचएस के माध्यम से लाभार्थियों द्वारा एकत्र की जाएंगी।
  • सीजीएचएस लाभार्थियों को अब इन संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने के लिए रेफरल की आवश्यकता नहीं होगी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें