फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सर्वाधिक प्रदूषित 23 शहरों में हरियाणा के 15, स्मॉग भी छाया, दिल्ली के बाद हिसार सबसे प्रदूषित

Sat, 31 Oct 2020 05:13 PM IST
ajay kumar रोहतक/हिसार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा देश का सबसे प्रदूषित राज्य बना हुआ है। शुक्रवार को भी देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 23 शहरों में हरियाणा के 15 शहर शामिल रहे। रेड जोन में शामिल रहे इन शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से 400 के बीच रहा। 

विज्ञापन


वहीं देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। आनंद बिहार में एक्यूआई 365 दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार दूसरे, गुरुग्राम व फतेहाबाद तीसरे और गाजियाबाद चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर शुक्रवार रात आठ बजे इन शहरों का औसत एक्यूआई क्रमश: 429, 411-411 और 406 दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों में सुबह-शाम स्मॉग का भी असर रहा।
  
इधर, फतेहाबाद में शुक्रवार तक कृषि विभाग के पास हरसैक से 550 आगजनी की लोकेशन पहुंची। कृषि अधिकारियों का दावा है कि इनमें से 212 जगह पराली में आग नहीं लगी हुई थी। शेष 338 लोकेशन में से भी विभाग ने 156 किसानों के खिलाफ ही मामले दर्ज करवाए हैं। हिसार में पराली जलाने पर 2 लोगों के चालान किए गए। अब तक जिले में पराली जलाने पर 56 चालान किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए बढ़ा प्रदूषण 

शुक्रवार को आंशिक बादल छाने और तापमान में कमी के कारण धुआं और धूल के कण ऊपर नहीं उठ पाए और वातावरण में धुएं का स्तर बढ़ने से खतरनाक स्थिति बन गई। इससे लोगों को आंखों में जलन का अहसास हुआ। सांस लेने में भी परेशानी हुई। हिसार में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। 

देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर 

  • शहर                         एक्यूआई 
  • दिल्ली                        465
  • हिसार                         429
  • फतेहाबाद                   411
  • गुरुग्राम                       411
  • गाजियाबाद                 406
  • जींद                           395
  • ग्रेटर नोएडा                 395
  • धारुहेड़ा                      378
  • फरीदाबाद                   373
  • नोएडा                         365
  • बल्लभगढ़                    349
  • बहादुरगढ़                     343
  • सिरसा                          339
  • चरखीदादरी                 331
  • आगरा                         330
  • बुलंदशहर                   325
  • बागपत                       323
  • मेरठ                            321
  • सोनीपत                       320
  • रोहतक                         317
  • मानेसर                         317
  • पानीपत                         308
  • कैथल                          306
(औसत एक्यूआई शुक्रवार रात आठ बजे तक)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें