फतेहाबाद में पराली जलाने के मामले बढ़ने लगे हैं। पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर जिले में 11 किसानों पर मामले दर्ज किए है। सभी किसान टोहाना के ही रहने वाले बताए गए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 33 किसानों पर पराली जलाने के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा जिले में पराली जलाने की 90 घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं हिसार में अब तक 20 स्थानों पर पराली जल चुकी है। 17 के चालान काटे गए हैं।
प्रमुख शहरों का एक्यूआई (मंगलवार रात आठ बजे तक)
- शहर एक्यूआई
- पानीपत - 355
- चरखी दादरी - 334
- गुरुग्राम - 335
- फरीदाबाद - 313
- धारुहेड़ा - 311
- जींद - 310
- हिसार - 299