फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एयर इंडिया 3500 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में, गुरुग्राम में स्थापित होगा हेलीपोर्ट

Wed, 01 Feb 2023 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़

सार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम में हेलीपोर्ट स्थापित किया जाएगा। दिल्ली के एयर स्पेस को नया विकल्प मिलेगा। हरियाणा की कई राज्यों के साथ एयर कनेक्टिविटी बनाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में एयर इंडिया 3500 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी में है और इसके लिए प्रदेश में प्रशिक्षण शुरू करना चाहती है। इसी कड़ी में गुरुग्राम के सेक्टर-84 में हेलीपोर्ट स्थापित किया जाएगा। इस हेलीपोर्ट की स्थापना से दिल्ली के एयर स्पेस को एक नया विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन


वहीं, रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत हरियाणा के विभिन्न शहरों को उत्तरी राज्यों के शहरों के साथ जोड़ा जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। वह मंगलवार को मंगलवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में केंद्र सरकार की संस्था पवनहंस, एयर इंडिया, राज्य के उड्डयन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की एयर इंडिया उड्डयन प्रशिक्षण अकादमी के निदेशक सुनील भास्करन से भी बातचीत हुई। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण अकादमी को शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने इंजीनियर प्रशिक्षण के लिए गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) और हिसार क्लस्टर के साथ मिलकर आगे बढ़ने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


सीमूलेटर के तहत पायलट और केबिन-क्रू प्रशिक्षण के लिए सरकार ने पातली-हाजीपुर और एटीएल सोहना में अकादमी खोलने का सुझाव दिया है। इसके तहत एक सप्ताह के भीतर एयर इंडिया इन स्थानों को एक्सप्लोर करके जानकारी राज्य सरकार को मुहैया कराएगा।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जल्द ही गुरुग्राम के सेक्टर 84 में एक हेलीपोर्ट स्थापित किया जाएगा, योजना पर अंतिम चरण में है। हेलीपोर्ट में 100 यात्रियों के लिए एक टर्मिनल को बनाने का प्रावधान किया है। इसमें छोटे व बडे हेलीकॉप्टर को रखने के लिए हैंगर, पार्किंग, मरम्मत इत्यादि सुविधाएं शामिल हैं। हैलीपोर्ट में 300 मीटर का रनवे होगा और हेलीकॉप्टर को जल्द से जल्द लैंडिंग और टेकआफ की सुविधा भी देगा और इसे 24 घंटे सुचारू रखा जाएगा।

अन्य राज्यों को जोड़ने की तैयारी
डिप्टी सीएम ने कहा कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत आगे बढ़ते हुए हरियाणा लीड कर रहा है और इस दिशा में हिसार, अंबाला और करनाल से देश के उत्तरी राज्यों के शहरों के बीच उड्डयन कनेक्टिविटी करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं। इस स्कीम हरियाणा सहित पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश शामिल है। प्राथमिक तौर पर इस स्कीम के अंतर्गत हिसार से जैसलमेर,हिसार से जयपुर, हिसार से आगरा, अंबाला से वाराणसी, अंबाला से गोरखपुर इत्यादि शहरों को कनैक्ट करने की योजना है।


31 मार्च तक पूरा होगा हिसार एयरपोर्ट की चहारदीवारी का काम
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट की चहारदीवारी का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और आने वाली 31 मार्च तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार, हिसार एयरपोर्ट के रनवे का कार्य भी अगले एक से डेढ़ माह तक पूरा कर लिया जाएगा। आम बजट के संबंध में पूछे सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राखीगढ़ी के लिए निर्धारित 500 करोड़ रुपये की राशि को और बढाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें